Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़आदर्श नगर जिला कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, हाथरस की बेटी के लिए...

आदर्श नगर जिला कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, हाथरस की बेटी के लिए न्याय की मांग

दिल्ली दर्पण टीवी
आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत शकुरपुर में जिलाध्यक्ष हरी किशन जिन्दल के नेतृत्व में हाथरस की बेटी मनीषा पर हुए जघन्य कृत्य के विरोध और  न्याय की मांग को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ अनिल कुमार जी के निर्देशानुसार मौन सत्याग्रह (धरना) का आयोजन किया।

हाथरस की बेटी मनीषा को न्याय की मांग को लेकर श्री राहुल गांधी जी की मुहिम के तहत पूरी दिल्ली में हो रहे मौन सत्याग्रह के अंतर्गत आज आदर्शनगर जिले में यह कार्यक्रम पुलिस द्वारा दो बार रद्द करने के बाद हुआ।

मौन सत्याग्रह (धरने) में जिलाध्यक्ष हरी किशन जिन्दल के साथ विधायक प्रत्याशी देवराज अरोडा, कमलकांत शर्मा, पुर्व विधायक हरीशंकर गुप्ता, पुर्व पार्षद सतेन्दर शर्मा, मुरारी लाल, ब्लाक अध्यक्ष भारत सिंह राघव, लेखराज मदान, इंदर कौशिक, बिजेंद्र सिंह के साथ पूर्व चेयरमैन रोशनलाल आहूजा, अरुण कुमार, मुकेश गुप्ता, राकेश सागर, अमित कौशिक, पंकज शर्मा व जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद थे |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments