Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यराजधानी दिल्ली के हैदरपुर इलाके में कैंडल मार्च

राजधानी दिल्ली के हैदरपुर इलाके में कैंडल मार्च

संजय सिंह, संवाददाता

हाथरस कांड पर निकला कैंडल मार्च

अपराधियों को जल्द हो फाँसी की सजा – जनता

कैंडल मार्च में महिलाएं भी हुई शामिल

हैदरपुर, दिल्ली || हाथरस में युवती के साथ हुई  हैवानियत से पूरा देश शर्मसार है जिसको लेकर पूरे देश मे आक्रोश भी बना हुआ है। उसी आक्रोश के साथ दिल्ली के हैदर पुर इलाके में जन सेवा उन्नायन एवं विकास समिति द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। आंखों पर काली पट्टी बांधकर यह कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की गई।

बता दें मार्च में महिलाएं भी शामिल दिखी। लोगों के मन में गुस्सा और आक्रोश साफ देखा जा सकता था कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों की मांग है की देश में ऐसा कानून बनाया जाए जो देश की बेटी को पुरी तरह सुरक्षित रख सके। दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा-ए-मौत दी जाए ताकि देशी में सुरक्षा का संदेश जाए।

यहां पहुंची महिलाएं भी यूपी सरकार के काम करने के रवैये से बेहद नाराज़ दिखी महिलाओं ने कहा की योगी और मोदी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिस वजह से आए दिन बालात्कार के कैस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments