Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली के किसानों का विशाल समर्थन, किसान बिल के समर्थन में निकाली...

दिल्ली के किसानों का विशाल समर्थन, किसान बिल के समर्थन में निकाली ट्रेक्टर रैली

जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला की अध्यक्षता में रैली
हज़ारो की संख्या में किसान ट्रेक्टर लेकर पहुचे

पुनीत गुप्ता, दिल्ली दर्पण टीवी

बाहरी जिला, दिल्ली, मोदी सरकार ने संसद में जैसे ही किसान विधेयक बिल पास करवाया विपक्ष में मोदी सरकार को घेरना शुरु कर दिया| जिसके जवाब में भाजपा किसानों के साथ सड़को पर है|किसानों को ‘किसान विधेयक’ के फायदे गिनवा रही है और दावा भी कर रही है की जो जमीनी किसान है वो विधेयक के समर्थन में है|

रविवार को दिल्ली के बाहरी जिले के किसान भी अपने ट्रैक्टरो को लेकर सड़को पर उतर आये और पूरी ताकत के साथ किसान विधेयक का समर्थन किया| जिसकी अध्यक्षता किसान परिवार से नाता रखने वाले बाहरी जिले के अध्यक्ष बजरंग शुक्ला ने की|

भाजपा के युवा नेता दलबीर माथुर ने इस विशाल रैलीे में अहम भूमिका निभाई, रैली की शुरुआत ट्रेक्टर पूजन से हुई, रैली में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भाजपा सरकार की उपलब्धिया गिनाई| आदेश गुप्ता ने मंच से दिल्ली सरकार पर भी कई आरोप लगाये| आदेश गुप्ता ने कहा की कांग्रेस सरकार ज़ब सत्ता में थी वो खुद किसान विधेयक बिल का समर्थन करती थी लेकिन अभी काम नहीं किआ लेकिन आज ज़ब मोदी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया है तो यही विधेयक कांग्रेस को गलत लगने लगा है|

सांसद हंस राज हंस ने इस विशाल रैली पर किसानों के नेता साहिब सिंह वर्मा को भी याद किआ और कहा कि हजारों की संख्या में आज किसान अपना ट्रैक्टर लेकर किसान विधेयक बिल का समर्थन कर रहे है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments