Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़प्याज की सप्लाई में आई गिरावट, दामो ने छु लिया असमान

प्याज की सप्लाई में आई गिरावट, दामो ने छु लिया असमान

अंशुल त्यागी, दिल्ली दर्पण टीवी

जिस तरह से दिल्ली मे कोरोना और प्रदूषण का स्तर बढ़ाता जा रहा है ठीक उसी तरह से अब दिल्ली मे सब्जियों के दामो मे लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ दिन पहले ही सब्जी खास तौर पर प्याज के रेट 40 से 45 किलो थे पर अचानक ही प्याज के दामो ने असमान छु लिया। जिसके बाद नवरात्रो के जाते ही प्याज के साथ-साथ आलू के दामो ने भी लोगो को चोकां दिया है।

ये तो है की हर साल मे एक ऐसा महीना जरुर आता है जिसमे लोगो की थाली से प्याज गायब हो जाती है। लोगो की माने तो उनका कहने है कि हम पहले ही कोरोना के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहै है। जिसके बाद अब सब्जियों के दामो ने इस तरह से तूल पकड़ ली है कि अब प्याज खरीदना गरीब लोगो के लिए किसी सोने खरीदने से कम नही है।

जब दिल्ली मे लोगो से पूछा गया कि ऐसा क्या कारण है। जिसे आलू प्याज के दाम मे इतनी बढ़ोतरी हुई जब लोगो ने बताया की मार्केट में हर चीज की तरह प्याज का रेट भी डिमांड-सप्लाई पर चलता है। होलसेल मंडी में जितनी अधिक प्याज की सप्लाई रहेगी, उतना सस्ता प्याज खुदरा मंडियों में पहुंचेगा जिसके साथ ही खुदरा रेट पर आम लोग खरीद सकेंगे। प्याज की सप्लाई में आई गिरावट की वजह से प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। अब देखना ये होगा की क्या दिल्ली की जनता की थाली मे फिर से प्याज वापस आ पाऐगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments