Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअपराधलापता हुआ 20 वर्षीय बच्चा परिवार ने लगाई ढूंढने की गुहार

लापता हुआ 20 वर्षीय बच्चा परिवार ने लगाई ढूंढने की गुहार

नई दिल्ली||इस खबर के साथ जो तस्वीर आप देख रहे हैं। वह बीस साल के मनोज कुमार की है। मनोज 15 नंवबर 2020 से लापता है। उसकी उम्र 20 साल की है और कॉलेज का स्टूडेंट है। सावन पार्क अशोक विहार फेज 3 में रहने वाला मनोज कुमार 15 नवंबर की सुबह अशोक विहार फेज़ -3 में स्थित पिकनिक हट पार्क में घूमने गया था, उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। इस बारे में परिवार का कहना है कि किसी भी व्यक्ति से उसका कोई झगड़ा नहीं था। परिवार वालो ने भारत नगर थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है और मनोज की जानकारी देने वाले के लिए नकद 10 हज़ार रुपये ईनाम की भी घोषणा की है।


मनोज के बारे में दिल्ली दर्पण टीवी ने सभी दर्शकों से अपील की है कि लोगों की सर्तकता से मनोज को उसके माँ—बाप से मिलवाया जा सकता है। मनोज ने आखिरी बार ब्लू कलर की जैकेट और नेवी ब्लू जीन्स पहनी थी। उसकी हाइट 5 फुट 5 इंच है। उसका रंग गोरा है। अपनी पत्रिका भी आपसे अपील करती है कि मनोज कुमार की कोई भी जानकारी मिलने पर सूचना उसके परिवार को अवश्य दें। परिवार वालों का मोबाइल नंबर है— 9871587581 और 8447692047 है। परिवार से K -15, सावन पार्क, अशोक विहार फेज – 3 , थाना भारत नगर के पते पर भी संपर्क किया जा सकता है। मनोज का पता बताने वाले को परिवार वाले ने नकद 10 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments