Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़किसान आंदोलन में दिखा आम आदमी पार्टी की सक्रिय नेत्री सिल्की श्रीधर...

किसान आंदोलन में दिखा आम आदमी पार्टी की सक्रिय नेत्री सिल्की श्रीधर का अदभुत जज्बा

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी भी कम नहीं हैं। दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के समर्थन में कालेजों, विश्वविद्यालयों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से महिलाएं भी जुट रही हैं।

महिलाएं धरने पर बैठे किसानों की सुविधाओं का भी बेहतर तरीके से ख्याल रख रही हैं। किसानों को चाय, बिस्कुट, खाना आदि देने से लेकर उनके समर्थन में महिलाएं आगे खड़ी दिखाई दे रही हैं। दिल्ली के सिंधु बोर्डर, टिकरी बोर्डर और बुराड़ी में किसानों के आंदोलन में एक चेहरा बारबार दिखाई देता है।विरोध प्रदर्शन करते हुए, किसानों को चाय, बिस्कुट, खाने की व्यवस्था देखते हुए प्रमुख तौर पर जो महिला बारबार दिखाई देती हैं उन शख्सीयत का नाम हैं सिल्की श्रीधर। आम आदमी पार्टी से जुड़ी सिल्की श्रीधर जन समस्याओं से लेकर पार्टी के कार्यक्रमों से आगे दिखाई देती हैं। वह चाहे समस्याओं को लेकर आंदोलन हो या अन्य कार्यक्रम।

इस बार किसानों के आंदोलन में सिल्की पार्टी की महिला विंग की ओर से आईटीओ से लेकर सीमाओं पर सहयोग और समर्थन में अदभुत जज्बे के साथ खड़ी देखी गईं। सिल्की श्रीधर आम आदमी पार्टी की वजीरपुर विधानसभा से सबसे अधिक शिक्षित, सक्रिय और संघर्षशील नेत्री हैं। वह पार्टी की ओर से किसानों के समर्थन में दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे किसानों के बीच जाकर न केवल सेवादार की भूमिका निभा रही हैं, पुलिस और सत्ता का विरोध भी झेल रही हैं। आंदोलन के चलते उन्होंने गिरफतारी भी दी।

किसानों के लिए संघर्ष के चलते इन्हें हाथ और पैरों में चोटें भी आईं फिर भी उनके हौसले बुलंद हैं। पार्टी की ओर से किसान, आम जनसमस्याओं के लिए संघर्ष को ही वह अपना ध्येय मानती हैं।बुराडी में आम आदमी पार्टी की ओर से टेंट लगवाने में सिल्की श्रीधर खुद वहां मौजूद रह कर किसानों की सुविधाओं को देख रही थी।

बुराड़ी में टैंट आम आदमी पार्टी के अहमद आदिल के साथ मिलकर सिल्की श्रीधर ने टेंटों की व्यवस्था की थी। हाल ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर आम आदमी पार्टी और निगम के नेताओं के बीच हुई झड़प के समय भी सिल्की श्रीधर वहां मौजूद थीं। उन्हें विरोधी भाजपाइयों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।  हालांकि आम आदमी पार्टी में महिलाओं की कमी नहीं हैं लेकिन सिल्की श्रीधर की सक्रियता और जज्बा हर आंदोलन, हर कार्यक्रम में अलग ही तौर पर देखने को मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments