Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़सभी को साफ़ व स्वच्छ पानी देने के लिए वचनबद्ध है दिल्ली...

सभी को साफ़ व स्वच्छ पानी देने के लिए वचनबद्ध है दिल्ली सरकार : शिवचरण गोयल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

मोती नगर।। मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल ने दिल्ली मॉडल को साकार करते हुए पानी की सप्लाई को और बेहतर बनाने के लिए 7 ब्लॉक मोती नगर में पानी की पाईप लाईन का नारियल अर्पण कर के इसका उद्घाटन किया। जिसमे सभी क्षेत्र वासियों ने गोयल जी का फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहाँ की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के निर्देश पर लोगों को साफ़ और 24 घंटे पानी मिले इसके लिए सम्बंधित विभागों से लगातार सम्पर्क साधा जा रहा है। आने वाले वर्षों में दिल्ली में सभी को 24  घंटे पानी उपलब्ध हो इसके लिए दिल्ली सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।

इसी के साथ-साथ यहाँ के निवासियों को पानी को बहुत बड़ी समस्या थी जिसको देखते हुए सभी क्षेत्रवासियों ने मिल कर विधायक जिसे गुहार लगाई और विधायक जी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नई पाईप लाईन बिछाने के निर्देश दिया। 

नई पाईप लाईन पिछने से सभी क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर है।  सभी लोगों ने विधायक जी का धन्यवाद किया।  उद्घाटन में मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता मुजूद थे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments