Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली - कांग्रेस भी जुटी निगम चुनावों में ,प्रदेश अध्यक्ष ने निगम...

दिल्ली – कांग्रेस भी जुटी निगम चुनावों में ,प्रदेश अध्यक्ष ने निगम उम्मीदवारों के लिए ब्लॉक ऑब्जर्वरों की बैठक में मांगे सुझाव

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी 2022 में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों की तैयरियों में अभी से जुट गयी है। प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने और जमीनी स्तर पर और मजबूती देने के लिए आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में नवनियुक्त ब्लाक ऑर्ब्जवरों की बैठक ली, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक और सभी 280 ब्लाक ऑब्जर्वर मौजूद थे। यह ऑबर्जवर कांग्रेस संगठन के जमीनी कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी से सम्पर्क साधेंगे। बैठक में चौ0 अनिल कुमार सहित 280 ब्लॉक आब्जर्वरों के अलावा पूर्व केन्द्र मंत्री श्री जगदीश टाईटलर, प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान, हरी किशन जिंदल, मदन खोरवाल, विष्णु अग्रवाल, वीरेंदर कसना, दिनेश एडवोकेट और राजेश चौहान, संदीप गोस्वामी, एडवोकेट सुनील कुमार, परवेज आलम एवं राजेश गर्ग मुख्य रुप से मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सभी ब्लाक ऑर्ब्जवर प्रदेश कांग्रेस में नए ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करने के संबध में सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, विधायक उम्मीदवार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, निगम पार्षद, निगम प्रत्याशी, पूर्व निगम प्रत्याशी, अग्रिम संगठन, विभाग एंव सेल के नेताओं के साथ बैठक करके समन्वय स्थापित करेंगे और सुझाव भी लेंगे। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सभी ऑबजर्वर वार्ड स्तर पर 2022 के निगम चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाऐंगे और संगठन के सभी पदाधिकारियों सहित प्रत्येक ब्लाक क्षेत्र के समाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों से व्यक्तिगत रुप से सम्पर्क स्थापित करके उनके सुझाव लेंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि  ब्लाक अध्यक्ष के लिए संभावित नाम और आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों के लिए प्रत्येक ब्लाक की विस्तृत एवं गोपनीय रिपोर्ट दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सील बंद लिफाफे में 10 जनवरी, 2021 तक सौंपी जानी चाहिए।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कांग्रेस संगठन को मजबूतत बनाने के लिए ब्लाक की बूथ प्रबंधन समिति के चेयरमैन के लिए नाम का सुझाव लिए जाऐंगे तथा ब्लाक स्तर पर सोशल मीडिया के कॉर्डिनेटर के लिए नामों के सुझाव मांगे गए है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों आज के आधुनिक और तकनीकी दौर में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर भी सक्रिय रहना होगा। चौ0 अनिल कुमार ने विशेष जोर देते हुए नवनियुक्त ब्लाक ऑब्जर्वरों से अपील की कि  संगठन में महिला भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय महिला प्रतिनिधि के चयन हेतु नाम प्रस्तावित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments