Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यमहिला हेल्पलाईन कैसे करती है पीड़ित महिलाओं की मदद ?

महिला हेल्पलाईन कैसे करती है पीड़ित महिलाओं की मदद ?

शिवानी मोरवाल, संवाददाता ||

दिल्ली || देश हो या देश का कोई राज्य महिलाओं के साथ समस्याएं होती ही हैं। लेकिन हमेशा प्रताड़ित और पीड़ित महिलाओं के साथ महिला आयोग और महिला हैल्पलाईन खड़ा दिखता है। जिसके चलते ये संस्थाए महिलाओं की परेशानी को समझ कर उनको सुलझाती है। हमारी संवाददाता शिवानी मोरवाल से जब महिला हेल्पलाईन की फाउंडर मोनिका ग्रोवर से बात हुई तो उन्होंने कई सवालों के जवाब दिये।

जब उनसे पूछा गया कि महिला हेल्पलाईन महिलाओं की मदद कैसे करती है तो उनका कहना था कि हम पूरी कोशिश करते है। कि महिलाओं से उनकी परेशानी जानकर उस पर विचार करके उसका समाधान निकाले। जिससे उनकी भी परेशानी समाप्त हो जाए। उन्होंने बताया की हम तो पीड़ित महिलाओं की मदद करते ही हैं। पर हमारे साथ दिल्ली पुलिस भी अपना पूरा सहयोग देती है। अधिकतर महिलाएं पति द्वारा प्रताडित होती है। जिसमें कई बार महिलाएं केस लड़ भी लेती है और कई बार आपस में ही सुलझा लेती है।

पर जब भी हम उनकी पूरी तरह से मदद करते है। कई बार ऐसा होता है की कई महिलाओं की आर्थिक स्थित काफी खराब होती है। पर हम तब भी उसकी पूरी तरह से मदद करने की कोशिश करते है। जिसके बाद मोनिका ग्रोवर ने दिल्ली दर्पण टीवी का धन्यवाद करते हुए कहां की हम गूगल और फेसबुक जैसी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपस्थित हैं। कोई भी महिला या बच्ची किसी भी तरह से पीड़ित है तो वो महिला हेल्पलाईन से सम्पर्क कर सकते है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments