Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़भाजपा दलित समाज से विधानसभा की हार का बदला ले रही है:...

भाजपा दलित समाज से विधानसभा की हार का बदला ले रही है: राखी बिड़लान

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। आम आदमी पार्टी विधायक राखी बिड़लान ने कहा है कि भाजपा दिल्ली की जनता से विधानसभा में हुई अपनी हार का बदला ले रही है और इसीलिए दलित समाज को निशाना बनाते हुए सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है। भाजपा अपनी दलित विरोधी मानसिकता के चलते सफाई कर्मचारियों पर लगातार अत्याचार कर रही है। लेकिन वो दिन दूर नहीं, जब यही सफाई कर्मचारी भाजपा को एमसीडी से उखाड़ फेकेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पूरी तरह से सफाई कर्मचारियों के साथ है और हम केंद्र व एमसीडी में बैठी भाजपा को दलित समाज का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण नहीं करने देंगे। आप भाजपा शासित एमसीडी से मांग करती है कि केंद्र के इनकम टैक्स विभाग पर 200 करोड़ और डीडीए पर 1200 करोड़ रुपए बकाया को तत्काल वसूल कर सफाई कर्मचारियों को सैलरी दे। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद दिल्ली नगर निगम में भी अपनी हालत बदतर होते देख भाजपा नेता अपने वादे से भाग रहे हैं।

सांसद मनोज तिवारी वादे के बाद भी केंद्र सरकार से एक पैसा नहीं लाए।पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली के सफाई कर्मचारी सुबह 7 बजे उठकर अपने परिवार को घर पर छोड़ कर दिल्ली की सड़कों पर निकलते हैं, तब कहीं जाकर दिल्ली की साफ सफाई सुनिश्चित हो पाती है। परंतु दिल्ली नगर निगम की सत्ता में 15 सालों से काबिज भारतीय जनता पार्टी का शुरू से यही उद्देश्य रहा है कि किसी तरह से सफाई कर्मचारियों को परेशान कर सकें। उनका शोषण कर सकें। उन्हें प्रताड़ित कर सकें। लगभग 4 महीने का समय बीत चुका है परंतु भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सफाई कर्मचारियों के दर्द का एहसास नहीं होगा। परंतु मैं उसी परिवार का बेटा हूं, उसी समाज से आता हूं। मैं सफाई कर्मचारियों का दर्द भली भांति जानता हूं।

उन्होंने बताया कि एक प्रतिनिधि होने के नाते मेरे क्षेत्र में रहने वाले सफाई कर्मचारी भाई रोजाना मेरे घर आते हैं। मेरे दफ्तर आते हैं और अपना दुख, अपनी परेशानियां मेरे साथ सांझा करते हैं।वह बताते हैं कि अब तो रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल की और ट्यूशन की फीस नहीं गई है। घर में जो बीमार हैं, उनका इलाज रुक गया है। परंतु इतनी परेशानियों के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी उनका दर्द समझने को तैयार नहीं है।

राखी बिड़लान ने कहा मैं आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार का एक हिस्सा होने के नाते अपने सफाई कर्मचारी भाई बहनों को इस बात का विश्वास दिलाती हूं कि हम सफाई कर्मचारी भाई.बहनों की इस समस्या में हर कदम पर हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं और उनकी समस्या का समाधान निकालने के लिए हर स्तर पर काम कर रहे हैं और जो भाजपा शासित नगर निगम की साजिश है। सफाई कर्मचारियों को मानसिक एवं शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने की। उसको अब और नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से इस बात की मांग करते हैं कि जो डीडीए पर और इनकम टैक्स विभाग पर दिल्ली नगर निगम का 1400 करोड़ पर बकाया हैए तुरंत प्रभाव से वह बकाया दिया जाए और हमारे सफाई कर्मचारी भाई बहनों का कई महीनों का रुका हुआ वेतन जल्द से जल्द उनको दिया जाए।


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments