Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली -राजनीती छोड़कर निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए बकाया राशि दे दिल्ली...

दिल्ली -राजनीती छोड़कर निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए बकाया राशि दे दिल्ली सरकार व एमसीडी : चौ0 अनिल कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष 

-दिल्ली दर्पण टीवी 
नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली की अरविन्द सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों पर लगाया कि इन्होने कोविड महामारी के चलते कोविड वैक्सीनेशन के कार्य शुरु होने तक दोनो दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के प्रति कभी गंभीरता नही दिखाई। जहां एक ओर अरविन्द सरकार ने निगमों को दिल्ली सरकार की ओर पांचवे वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार दी जाने वाली बकाया राशि को रोक रखा है, वही भाजपा शासित निगमों ने भी महामारी के दौरान कोरोना योद्धा की तरह काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन न देकर उस राशि को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया, जिसके कारण मजबूर होकर कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्लीवासियों को कोरोना से राहत देने के लिए 16 जनवरी, 2021 से कोविड वैक्सीन के प्रथम चरण का काम शुरु होने वाला है, जिसमें लगभग 20,000 निगम कर्मचारियों के शामिल करने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण पिछले एक सप्ताह से निगम सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है और सड़कों पर कूड़े के ढेर पड़े हैं और आक्रोषित सफाई कर्मचारियों ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश के घर के बाहर ही कूड़ा फेंका।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में 1000 वेक्सिन केंद्र बनाए जाने के लिए निगम कर्मचारियों को भी अन्य कोरोना योद्धा के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करने की जरूरत है परंतु आम आदमी पार्टी और भाजपा संक्रमण से लड़ने की जगह गंदी राजनीति कर रही है। कोरोना महामारी से अभी 11000 के लगभग लोग शहीद हुए हैं फिर भी इन्हें दिल्ली की जगह राजनीति की पड़ी है जबकि लाखों वैज्ञानिकों ने मेहनत करके वैक्सीन तैयार होने के पश्चात अमल में आने की स्थिति पर भाजपा और आम आदमी पार्टी आरोप प्रत्यारोप की राजनीतिक का शिकार हो रही है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों की प्रशासनिक विफलताओं के कारण सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से  कोविड वेक्सिनेशन का काम प्रभावित हो सकता है।

चौ अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में निगम के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर गए परंतु भाजपा और  आम आदमी पार्टी ने इनकी समस्याओं का निवारण करने की बजाए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करके केवल नूरा कुश्ती करते रहे। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के बाद अब आशा वर्कर, आंगनवाड़ी, शिक्षक, नर्स, सफाई कर्मचारी सहित तमाम कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस अरविन्द सरकार से राजनीति छोड़कर दिल्लीवासियों के हित में पांचवे वित्त आयोग के अनुसार बकाया लगभग 7000 करोड़ रुपये की राशि जारी करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments