Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़हाउसप्लांट एप्रिसिएशन डे, साल का एक दिन पौधों के नाम

हाउसप्लांट एप्रिसिएशन डे, साल का एक दिन पौधों के नाम

नेहा राठौर, संवाददाता

दिल्ली।। आज का दिन हाउसप्लांट के नाम, जो जाने अनजाने कभी भी हमारी सहायता के लिए उपस्थित रहते हैं। कई देशों में पौधों के लिए भी प्रशंसा दिवस मनाया जाता है। पौधे घरों को सजाने और शांति का माहौल बनाने में बहुत काम आते हैं। अगर कोई बीमार है तो जड़ी बूटी के पौधे काम आते हैं। कई लोग पौधों को एक दोस्त या छोटे बच्चे की तरह रखते हैे। हर किसी इंसान की तरह पौधों को भी देखभाल की जरुरत होती है।

लोग पेड-पौधे को अपनी सुविधा अनुसार अपने घर में रखते हैे। पेड-पौधे भी अलग अलग प्रकार के होते हैे जो अपनी अपनी खूबियों के लिए मशहूर होते हैे।हाउसप्लांट एप्रिसिएशन डे का इतिहासइस दिन की शुरूआत द गार्डनर के नेटवर्क द्वारा की गई थी। इस दिन का उद्देश्य लोगों को हाउसप्लांट की आवश्यकता और उनके लाभों को याद दिलाना है। इस दिन को लोगों के लिए एक मौके के तौर पर मनाया जाता है ताकि लोग अपना समय निकालकर पौधों के साथ कुछ समय बिताएं। आज के दौर में किसी के पास ज़रा सा भी समय खाली नहीं है।

सब अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में इतने व्यस्त है कि पौधों छोड़ों खुद अपने साथ तक समय नहीं बीता पाते है। इसीलिए इस दिन को बनाया गया है ताकि लोग अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर खुद को और हाउसप्लांट को दें।ऐसे कई चीजें हैं जो हाउसप्लांट में मदद करती है जिसमें मुसब्बर वेरा सबसे उत्तम पौधे साबित होंगे। ये बहुत अच्छी तरह से घर में बढ़ते हैं और काटने छांटने में भी कोई खरोच का डर नहीं होता है। हाथों को मुलायम बनाते हैं और छोटे बालों को ठीक करते हैं।

इसके अलावा घर के बाहर गार्डन में जड़ी बूटी के पत्ते आपके खाने को और स्वादिष्ट बनाने का काम कर सकते हैं। हाउसप्लांट प्रशंसा दिवस मनाने के कई तरीके है। इस दिन आप अपने गार्डन में प्लांटिंग करके आप घर को ख़ुशियों से भर सकते हो। हाउसप्लांट के जरिए घर को बहुत सुंदर सजाया जा सकता है जिससे आप का खुशबू से घर महकता रहेगा। अगर आप पौधों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छे पौधे मुसब्बरा वेरा साबित होंगे। ये पौधे रेगिस्तान में उगते हैं जिस वजह से इन्हें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती। यह पौधे घर में धूप वाली किसी भी जगह आराम से रह सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments