Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

दिल्ली।। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में महापौर निवास पर लोहड़ी मकर सक्रांति और पोंगल के त्योहार के अवसर पर आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, अलका गुर्जर, उप अध्यक्ष स्थायी समिति विजेन्द्र यादव उपस्थित थे। महापौर जय प्रकाश ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया और समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दिल्ली के पूर्व महापौर, श्री महेश चंद शर्मा उसमें से एक थे।

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि हम अपने बड़ों के कारण ही जीवन में आगे बढ़ते हैं क्योंकि वे जीवन का नेतृत्व करने के लिए हमारा मार्गदर्शन करते हैं और कठिन समय में हमें सही राह दिखाते हैं। उनका ज्ञान, कौशल और अनुभव हमारे जीवन को सरल बनाता है। इसलिए हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। वे धन्य हैं जो उनके साथ उनके बुजुर्ग हैं जिन्हें हम आजकल वरिष्ठ नागरिक कहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments