Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़आखिर कब मिलेगा कर्मचारियों को वेतन ?

आखिर कब मिलेगा कर्मचारियों को वेतन ?

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। दिल्ली नगर निगम में कर्मचारी अपने वेतन के लिए पिछले 7 जनवरी से हड़ताल कर रहे हैं। इस हड़ताल में निगम के सभी महकमें के कर्मी शामिल हैं फिर चाहे वह सफाई कर्मचारी हो, टीचर्स या फिर मलेरिया विभाग के सीएफडब्यू कर्मचारी हो, इतना नहीं हड़ताल का समर्थन करने के लिये नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर्स और पेशन धारक भी शामिल हैं। सभी का आक्रोश है की नगर निगम राजनीति करने लिए हमारी तनख्वाह के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

बता दें कि यह कर्मचारी ना केवल अपने वेतन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं बल्कि इनकी लड़ाई अपने अस्तित्व के लिए भी है। कर्मचारियों ने ये भी बताया की हम सभी सीएफडब्यू वालों ने कोरोना काल में घरों के साथ ही गली माहौल्लों को भी सैनिटाइजर किया।

जिसका नतीजा ये निकला की हम सभी सीएफडब्यू वालो को सेलरी के लिए तो गुहार लगानी ही पड़ रही है। और साथ ही अपने अस्तिव को बचाने के लिए भी गुहार लगानी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments