भारत नगर -वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों में दबोचे दरिंदे। सड़क पर सो रही बेटी के सामने ही माँ के साथ दरिंदगी ,अविवाहित बेटी भी गर्भवती

डिम्पल भारद्वाज, संवाददाता

 
नई दिल्ली।। दिल्ली में एक बार फिर दरिन्दगी का खेल देखा गया। रात के दो बजे एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। नार्थ वेस्ट दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए। वीडियो में सड़क पर लेटी महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करते दिखाया गया है। पुलिस ने उस व्यक्ति को खोज लिया जिसने वीडियो बनाया और अब उन दरिंदों की तलाश कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दरिन्दगी का खेल देखा गया। रात के दो बजे एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। नार्थ वेस्ट दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए। वीडियो में सड़क पर लेटी महिला और उसकी बेटी को भारी पत्थर उठाकर जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करते दिखाया गया है। पुलिस ने महज चंद घंटों में न केवल लोकेशन की पहचान की और पीड़ित महिला को पहचान लिया बल्कि उस व्यक्ति को खोज लिया जिसने वीडियो बनाया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उन दोनों सोनू और अमित दरिंदों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक जहांगीर पूरी का और दूसरा वज़ीर पुर जे जे कॉलोनी का ही रहने वाला है।

दिल्ली में रात को दरिंदे कैसे दरिंदगी पर उतारू हो जाते है वायरल वीडियो उसकी की बानगी है। न रिश्तों का लिहाज़ा, न उम्र का। वायरल वीडियो में टोपी पहने एक लड़का महिला को धमका रहा है। उस लड़के के हाथ में बड़ा पत्थर है जिससे वह महिला को मारने की धमकी दे रहा है। उसके बाद उससे जो किया वह बेहद शर्मनाम और डरावना है। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए। भारत नगर थाना पुलिस ने तुरंत इसकी जांच के लिए दर्जन भर से ज्यादा पुलिस कर्मी लगा दिए। करीब 40 लोगों से पूछताछ की तो पुलिस को वह शख्स मिल गया जिसने वीडियो बनाई थी। पुलिस उसे लेकर इलाके में घूमी तो वह महिला और उसकी बेटी भी मिल गयी। दरअसल इस 45 साल की महिला का अपने पति से झगड़ा चल रहा था। पति उसे छोड़कर गांव चला गया । लेकिन महिला और उसकी 20 वर्षीय बेटी नहीं गयी। वह किराये के मकान से सड़क पर आ गयी। वह सड़क पर सोती थी और कूड़ा बीनकर अपना और अपनी बेटी का पेट पाल रही थी।बीती रात करीब दो बजे इन पर इलाके के आवारा और नशेड़ी युवकों की नजर पडी और उसके बाद जो हुआ वीडियो में कैद है। पत्थर उठाकर मारने की धमकी से महिला को डरा धमका कर दरिंदों ने बेटी के सामने मां का बालात्कार कियाजो वीडियो में कैद है।

सड़क के सामने रह रहे एक युवक ने अपनी खिड़की से डरते-डरते इनका वीडियो बना लिया और एक सोशल वर्कर को दे दिया। प्रदीप नाम के इस युवक ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आते ही भारत नगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और महज चाँद घंटों में पीड़ित महिला की शिनाख्त कर आरोपियों को भी गिरफ्तार लिया। जिस युवक ने यह वीडियो बनाया वह यदि शोर मचाता तो शायद बलात्कार की घटना को रोका जा सकता था। लेकिन वह बहुत डरा हुआ है। डर अब उसके पूरे परिवार को भी है। की दरिंदगी करने वाले दोनों शख्स की तरफ से उसके बेटे के पर कोई हमला ना हो जाए। भारत थाना पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। इस घटना की दुखद और चिंताजनक पहलु यह है की माँ के साथ दरिंदगी बेटी के समाने ही हो रही थी।

और मेडिकल जाँच में सामने आया है की उसकी 20 वर्षीय बेटी भी गर्भवती है। जबकि वह अविवाहित और मानसिक रुपए से बीमार भी है। बेटी के साथ कब बलात्कार हुआ या उसके पेट में बच्चा किसका है यह अभी जाँच का विषय है। लेकिन जिस देश की राजधानी दिल्ली में बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओं के नारे जोर शोर से लगते है , महिलाओं की सुरक्षा का दावा दिल्ली में होता है उस दिल्ली में माँ बेटी लावारिश जैसे जिंदगी गुजार रही है। इस कड़कड़ाती ठंड सोने पर मजबूर है ऊपर से इस तरह की दरिंदगी और हैवानियत इनके साथ होती है तो यह सरकार और समाज के लिए शर्मनाक है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru