Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़त्रिनगर -भाजपा-आप पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का पोल खोल अभियान पहुंचा गली...

त्रिनगर -भाजपा-आप पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का पोल खोल अभियान पहुंचा गली गली 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी दिल्ली की आम आदमी पार्टी और बीजेपी के खिलाफ हर विधान सभा में पोल खोल अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत कांग्रेस हर इलाके पदयात्रा कर लोगों को समझा रही है की इन दोनों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया बस नूरा कुश्ती कर रही है। इसी कड़ी में आदर्श नगर जिला कांग्रेस ने त्रिनगर इलाके में भी पोल खोल अभियान यात्रा निकाली। त्रिनगर के प्रमुख इलाकों से होकर निकले इस पोल खोल पदयात्रा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी भी शामिल हुए। त्रिनगर विधान सभा के प्रत्याशी रहे कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में यह यात्रा शान्ति नगर से शुरू होकर  तोता राम बाजार ,त्रिनगर तक पहुंची।

इस पोल खोल अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह , उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ,जिला अध्यक्ष हरि किशन जिंदल पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज , ब्लॉक अध्यक्ष पवन मेहरा ,इंद्र कौशिक ,रुपेश खारी ,मुरारी लाला , दीपक जोशी ,मोहित अवाना ,रोहतास बसोया ,पंकज गुप्ता , सन्नी गोयल ,प्रमोद गुप्ता , और त्रिनगर विधान सभा के तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।  यात्रा में शामिल हुए नेताओं ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी की नाकामियों को सामने रखा। अनिल कुमार चौधरी ने कहा की दिल्ली में जगह जगह  कूड़े के ढेर है , देश की राजधानी में सफाई व्यवस्था शर्मशार कर रही है। गलियाँ रोड सब टूटे पड़े है। नगर निगम पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। इसकी वजह निगम में फैला भ्र्ष्टाचार है। दिल्ली की हालत दयनीय है लेकिन इसकी जिम्मेदारी से दोनों सरकारें भाग रही है। 14  साल से नगर निगम में बीजेपी की सरकार है और दिल्ली में 7 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में दोनों सरकारें अपनी ज़िम्मेदारी से कैसे भाग सकती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments