Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधनार्थ वेस्ट जिला -छोटी सी बात पर फायरिंग कर दो को किया घायल...

नार्थ वेस्ट जिला -छोटी सी बात पर फायरिंग कर दो को किया घायल ,चार नाबालिग सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 
जहांगीर पूरी। महज एक छोटी से बात दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें एक शख्स ने गोली चला दी। इस घटना में दोनों गुटों के लोग घायल हो गए। इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। जहांगीर पूरी थाना पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 मामला 15 फरवरी देर शाम करीब 10 बजे का है। पुलिस पीसीआर को काल मिली थी की जहांगीर पूरी जी ब्लॉक में गोली चली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि वहां दो पक्षों का झगड़ा हुआ है। उनमें कई नाबालिग लड़के कभी थे। उनमें के एक पक्ष का शख्स नशे की हालत मोटरसाइकल पर बैठे दूसरे शख्स से टकरा गया जिससे उसकी बाइक गिर गयी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और गोली चल गयी। इसमें एक पक्ष के दो लोग गोली लगाने से घायल हो गए। घायल हुए लोगों के नाम सुरेश उर्फ़ अप्पू  उम्र 48 साल व सूरज उम्र 30 साल है। इनमें सुरेश उर्फ़ अप्पू अभी भी अस्पताल में भर्ती है जबकि सूरज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। दूसरे पक्ष के लोग भी आंशिक रूप से घायल है लेकिन सभी को  उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

नार्थ वेस्ट जिला पुलिस उपयुक्त ऊषा रंगनानी के अनुसार इस मामले में धारा 307 /109 /43 और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज़ कर लिया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments