Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeअन्यएमसीडी का सेमीफइनल, पार्टियों की जोर आजमाइश के साथ पोल खोल अभियान

एमसीडी का सेमीफइनल, पार्टियों की जोर आजमाइश के साथ पोल खोल अभियान

राजेंद्र स्वामी, संवाददाता

नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में एमसीडी के उपचुनाव को सेमीफइनल कहा जा रहा है। इसमें मुख्यत: तीन पार्टियां आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच जोर आज़माइश के साथ एक—दूसरे के खिलाफ पोल—खोल अभियान में भी जुट गई हैं। पांच सीटों के लिए 28 फरवरी को मतदान होने हैं। ये पांच सीटें दिल्ली में तीनों प्रमुख पार्टियों के लिए कितनी  महत्वपूर्ण है यह शालीमार बाग़ की चुनावी तस्वीरें बयां कर रही है। कांग्रेस ने 4 फरवरी को शालीमार बाग़ वार्ड में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोल—खोल अभियान चलाया। इसके लिए उसने पदयात्रा की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली व दिल्ली नगर निगम की दयनीय हालत के लिए बीजेपी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

शालीमार बाग़ एवर बैक मार्केट से शुरू हुयी इस पोल खोल पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक देवेंद्र यादव, हरिशंकर गुप्ता और जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और निगम में काबिज बीजेपी को जमकर आड़े हाथों लिया।

उल्लेखनीय है कि यह वार्ड महिला के लिए रिजर्व है। लिहाज़ा इस पोल—खोल अभियान में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। पूरे इलाके में लगे होर्डिंग यह समझने के लिए काफी है कि कांग्रेस में इस सीट से चुनाव लड़ने वाली महिलाओं के बीच कितनी होड़ मची हुई है। मौजूदा हाल में भी सभी चुनाव जीत का दंभ भर रही हैं।

कांग्रेस भी यह समझती है कि दिल्ली नगर निगम उप चुनाव में इन पांच सीटों के परिणाम दिल्ली में बड़ा संकेत देंगे। दिल्ली में इन चुनावों को वर्ष 2022 के चुनावों का सेमीफइनल माना जा रहा है। कांग्रेस अपना खोया जनाधार वापस लेने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments