Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधदुकान में बंदूक की नोक पर डेढ़ लाख की लूट, ग्राहक को...

दुकान में बंदूक की नोक पर डेढ़ लाख की लूट, ग्राहक को भी नहीं छोड़ा

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। राजधानी के नार्थ वेस्ट जिले में आए दिन ह्त्या, लूट, स्नेचिंग के बढ़ते मामले पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है, तो इससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ताज़ा मामला अशोक विहार थाना क्षेत्र के वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का है। यहां 23 फरवरी को एक परचून की दुकान में चार लूटेरे घुस आए और दुकानदार, उनके कर्मचारियों और मौजूद दो ग्राहकों से नगदी लूट कर फरार हो गए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है।


नार्थ जिला में हत्याएं, लूट, स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। घटना के दिन देर शाम फिर एक वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए। अशोक विहार थाना क्षेत्र के वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कम्प्यूटर मार्केट है। शाम के वक्त इसी कंप्यूटर मार्केट की बिल्डिंग के बेसमेंट में परचून की एक दुकान में चार हथियारबंद लूटेर घुस आए। उन्होंने दुकान के मालिक और उसके नौकर को रिवाल्वर की नौक पर बंधक बना लिया। दुकान के गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख की नगदी लूट ले गए। उस वक्त दूकान पर दो ग्राहक भी थे। लूटेरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके पास भी जो पैसे थे लूट लिए।

इस लूट के संबंध में दुकानदार नरेश बंसल ने घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि बेशक यह वारदात कैमरे में कैद नहीं हो पायी, लेकिन इस मार्केट में जगह जगह लगे कई सीसीटीवी कैमरों में यह वारदात कैद हो चुकी है। इसमें चार लूटेरे शामिल थे और सभी के चेहरे मास्क से ढंके थे। सभी के हाथ में रिवाल्वर थी। उनकी उम्र भी करीब 30 से 35 साल के आस-पास ही थी। उन्होंने नगदी के अलावा दुकान के किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाया।


जिस तरह खुले आम इस घटना को अंजाम दिया गया उसने जिला पुलिस में फिर हड़कंप मचा दिया है। अशोक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और सीसीटीवी कैमरों में आयी तस्वीरों के आधार पर लूटेरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। बहरहाल, सीसीटीवी की साफ़ साफ़ तस्वीरें होने की बाद क्या पुलिस इन तक पहुंच पाएगी यह देखना तो अभी बाकी है, लेकिन नार्थ वेस्ट जिला पुलिस में डीसीपी साहिबा की लाख सख्ती के बावजूद भी इस तरह की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती और जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments