Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़केजरीवाल ने किया ऐलान, दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड

केजरीवाल ने किया ऐलान, दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड

अविशा मिश्रा, संवाददाता

दिल्ली।। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली बोर्ड ऑफ एजुकेशन को मंजूरी देने का ऐलान किया जिसके मुताबिक अब दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा। आपको बता दें कि इससे पहले तक दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड नहीं था।

अरविंद केजरीवाल ने नई शिक्षा प्रणाली का ऐलान करते हुए कहा कि अब अगला स्टेप लेने का समय आ गया है ताकि हमारे बच्चे हर क्षेत्र के लिए तैयार हों सकें। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने पिछले साल राज्य शिक्षा बोर्ड के गठन और पाठ्यक्रम सुधारों के लिए योजना एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए दो समितियों का गठन किया था। इस पर चर्चा के बाद दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक में शनिवार को दिल्ली बोर्ड ऑफ एजुकेशन को मंजूरी दी है।

उन्होंने तीन मुख्य बातें कहीं- शिक्षा प्रणाली में बच्चों को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा, देशभक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा साथ ही समानता के अधिकार पर जोर दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि रटने से ध्यान हटाकर समझने पर जोर दिया जाये। बोर्ड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशेषताओं को शामिल किया जाएगा। 21-22 में 20 से 25 सरकारी स्कूलों को इस बोर्ड से जोड़ा जाएगा। 4 से 5 साल में सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल इस बोर्ड में शामिल हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments