Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़ऑक्सीजन टैंक जैसी जरूरी सेवाओं के लिए रास्ता दे दिल्ली पुलिस- संयुक्त...

ऑक्सीजन टैंक जैसी जरूरी सेवाओं के लिए रास्ता दे दिल्ली पुलिस- संयुक्त किसान मोर्चा

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के कारण आज यानी सोमवार को दिल्ली से लगने वाले हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार और दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद किसानों ने अपना आंदोलन खत्म करने से मना कर दिया है। हालांकि किसानों ने लोगों की आवाजाही के लिए सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खाली कर दिया है।

किसान मोर्चा का दिल्ली पुलिस को मेल

रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली पुलिस को एक मेल भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन टैंक और एंबुलेंस जैसे जरूरी सेवाओं के लिए दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स हटा कर रास्ता खाली कर दे।

बता दें कि किसान आंदोलन के कारण यूपी से दिल्ली आने वालों के लिए गाजीपुर बॉर्डर बंद है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के अनुसार लोग आनंद विहार, डीएनडी, लोनी डीएनडी और अप्सरा बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैँ। इसके अलावा यूपी से दिल्ली आने के लिए चिल्ला बॉर्डर के रास्ता भी खुला है।

वहीं, अगर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर की बात करें तो सिंघु, पियाऊ, टिकरी, मनयारी सबोली और मंगेश सभी बॉर्डर आंदोलन की शुरुआत से ही दोनों तरफ से बंद हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यात्री दिल्ली आने के लिए लामपुर, साफियाबाद, पल्ला और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर का रास्ता अपनाएं। वहां पर मकरबा और जीटी रोड दोनों तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है।

इतना ही नहीं दिल्ली आने वाले यात्री दिल्ली-गुड़गांव और दिल्ली-फरीदाबाद जैसे रास्तों का भी उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि रविवार को दिल्ली पुलिस ने जरूरी सेवाओं जैसे एंबुलेंस और ऑक्सीजन टैंकर्स को दिल्ली से यूपी जाने के लिए मेरठ एक्सप्रेस वे पर रास्ता खुलवा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments