Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़अशोक विहार कंप्यूटर मार्केट की बिल्डिंग से कूदकर एक युवक ने की...

अशोक विहार कंप्यूटर मार्केट की बिल्डिंग से कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। अशोक विहार थाना क्षेत्र के वज़ीर पुर कंप्यूटर मार्किट के आदर्श कम्प्लेक्स के पांचवी मंजिल से एक शख्स ने छलांग लगाकर जान दे दी। इस घटना से पूरी मार्किट में सनसनी फ़ैल गयी कुछ देर बात युवक की पहचान अशोक विहार के ई ब्लॉक निवासी 30 वर्षीय ओम कतनीय के रूप में हुई। किसी को समझ नहीं आया की यह युवक कैसे इस बिडिंग में पहुंच गया और छलांग लगा दी।

वज़ीर पुर क्षेत्र की यह कंप्यूटर मार्किट दिल्ली में कंप्यूटर की सबसे बड़ी मार्किट में शुमार है।शुरुआत में माना गया की यह युवक शायद यही का कोई दुकानदार है। लेकिन मौके के पहुंचे उसके पिता ने बताया की ओम पिछले एक साल से ड्प्रेशन का शिकार था।

शुरुआत जांच में इसे आत्म ह्त्या का मामला माना जा रहा है। लेकिन सवाल है कि ओम वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल के पास इस कंप्यूटर मार्किट में ही क्यों आया ? इस मामले पर इलाके के डीसीपी से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उससे सम्पर्क नहीं हो पाया। लिहाज़ा मामला आत्मा ह्त्या का है या ह्त्या का यह जांच के बाद ही साफ़ हो पायेगा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments