Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़सरकार ने उठाया श्रमिकों के लिए कदम, बनाएं गए फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर

सरकार ने उठाया श्रमिकों के लिए कदम, बनाएं गए फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर

अविशा मिश्रा, संवाददाता

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते राजधानी दिल्ली में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के रहने, खाने और उनके अन्य अवश्यकताओं को पूरा करेगी। दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य पंजीकृत श्रमिकों को 5 हजार रूपए की वित्तीय सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से कुल 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को ये राशि प्रदान की जाएगी जिसमें से अब तक 1,05,750 श्रमिकों के बैंक खातों में 52.88 करोड़ रुपयों की सहायता राशि दी जा चुकी है। शेष लोगों को आने वाले दिनों में ये सहायता राशि भेज दी जाएगी। दिल्ली सरकार द्वारा प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की अन्य जरूरतों के पूरा करने के लिए दिल्ली के सभी जिलों में कई स्कूलों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी शुरू कर दिए है।

वहीं आपको बता दें कि गुरुवार शाम तक इन फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों में लगभग 7000 फूड पैकेट्स बांटे गए हैं। सरकार अगले 2-3 दिनों में निर्माण श्रमिकों के लिए एक हेल्पलाइन बनाने जा रही है, जहां किसी भी निर्माण श्रमिक जो बोर्ड के साथ पंजीकृत है या नहीं, उसे फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों, बेड की उपलब्धता, दवाओं और किसी भी अन्य समस्या के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी श्रमिकों और प्रवासियों से अपील की है कि वो दिल्ली न छोड़ें क्योंकि दिल्ली सरकार उनके लिए सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments