Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeअपराधरोहिणी में महज कुछ घंटों में दो महिलाओं की निर्मम ह्त्या

रोहिणी में महज कुछ घंटों में दो महिलाओं की निर्मम ह्त्या

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। आज महज दो से तीन घंटे में रोहिणी जिले में दो महिलाओं की चाकुओं से गोदकर ह्त्या कर दी थी। आज सुबह सेक्टर 26 में घर में घुस कर हुई हत्या की जाँच शुरू ही की थी की बुद्ध विहार में सरेराह महिला की हत्या किये जाने की खबर आ गयी। रोहिणी जिले में दो दिन में हुयी तीन बड़ी वारदातों ने रोहिणी जिला पुलिस के होश उड़ा दिए।


आपको बता दें कि दिल्ली के रोहिणी जिले में के ही दिन में दो -दो महिलाओं की हत्याओं की खबर से रोहिणी पुलिस में हड़कंप मच गया। आज सुबह रोहिणी सेक्टर 26 में मुन्नी नाम की एक महिला की उसके ही घर में चाकुओं से गोदकर ह्त्या कर दी गयी। वहीं रोहिणी जिला पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी की एक और बुद्धविहार से आयी इस खबर ने पुलिस के के मानों होश ही उड़ा दिए। यहाँ एक महिला को दिन दहाड़े बीच सड़क पर चाकुओं से गोद कर मार डाला। हैरत की बात यह है कि इस महिला को एक शख्स सड़क पर चाकुओं से गोद रहा है लेकिन क्या मजाल की कोई सामने आ जाये कुछ लोगों ने हिम्मत जुटा कर उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन उसने उन्हें डरा कर भगा दिया। नतीजा महिला की मौके पर ही मौत हो गयी चश्मदीदों के अनुसार वह चाकू मरते वक्त जो बोल रहा था उसे सुनकर लगा की वह उसकी पत्नी है।

चाकू मारने के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया तो खुलासा हुआ की हमलवार कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है। महिला का नामा नीलू है। नीलू क्यू ब्लॉक बुद्धविहार में फेज -1 में रहती है। हमलावर यानी आरोपी का नाम हरीश मेहता है। हरीश राजकोट गुजरात का रहने वाला है, विजय विहार थाना पुलिस ने हरीश को तो गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे ठीक कुछ देर पहले हुई केएन काटजू मार्ग थाना इलाके में मुन्नी की ह्त्या में कोइ गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments