Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeअन्यRSS की एक और पहल, टीकाकरण अभियान के लिए शुरु किया काम

RSS की एक और पहल, टीकाकरण अभियान के लिए शुरु किया काम

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के चलते जब पूरे भारत सबसे कठिन वक्त से गुजर रहा है। तब सरकार, प्रशासन और समाज के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इस बीच एक मई से शुरू होने वाले विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए भी संघ के स्वयं सेवकों ने कमर कस ली है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि कोरोना के इस क्रूर प्रहार से देश के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरोना की महामारी में दिवंगत सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। डॉक्टरों व चिकित्सा के अन्य कार्य तथा ऑक्सीजन आदि सामग्री की आपूर्ति में लगे कर्मचारी एवं सुरक्षा व स्वच्छता कर्मियों सहित सभी कोरोना योद्धाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की संवेदना व सक्रियता अद्भुत है। अपनी जान जोखिम में डालकर संकट की स्थिति में कार्य कर रहे हैं। परिस्थिति भले ही विकट हो, भारत में समाज की शक्ति भी विशाल है। सुनील आंबेकर डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती सहित अन्य संगठन व संस्थाएं प्रभावित क्षेत्रों व परिवारों में राहत पहुंचाने के काम में जुटे हैं। संघ की पहल पर आवश्यकता के अनुसार अभी 12 प्रकार के कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड के संभावित लोगों हेतु आइसोलेशन केंद्र व पॉज़िटिव रोगियों हेतु कोविड केअर (सेवा) केंद्र, सरकारी कोविड केंद्र व अस्पतालों में सहायता, सहायता हेतु दूरभाष (हेल्पलाइन नंबर), रक्तदान, प्लाज्मादान, अंतिम संस्कार के कार्य, आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, समुपदेशन (काउंसलिंग), ऑक्सीजन आपूर्ति व एम्बुलेंस सेवा, भोजन, राशन व मास्क तथा टीकाकरण अभियान व जागरूकता जैसे आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कई प्रांतों में स्वयंसेवकों द्वारा प्रारंभ किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments