Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़गुरुग्राम के कीर्ति अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 6 मरीजों...

गुरुग्राम के कीर्ति अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 6 मरीजों की मौत

जूही तोमर, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर। दिल्ली एनसीआर में ऑक्सीजन का संकट अभी भी बना हुआ है। अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की लगातार जान जा रही है। इस बीच गुरुग्राम के कीर्ति अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 6 मरीजों की मौत हो गई। इन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन ऑक्सीजन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया था। काफी प्रयास के बाद भी तय समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाई, जिसके चलते 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया।  

वहीं दिल्ली के बत्रा हॉस्पीटल में ऑक्सीजन की कमी के चलते शनिवार को ही कई मरीजों की मौत हो गई। जिसमें उसके डॉक्टर भी शामिल हैं। बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह सुबह से ही ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था। उसके पास ऑक्सीजन का पूरा स्टॉक खत्म हो गया था। जिसके चलते कई लोगों की जान चली गई, जिसमें उसके डॉक्टर भी शामिल हैं। हालांकि, कुछ समय पहले ऑक्सीजन टैंकर पहुंचा, लेकित तब तक कई लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अस्पताल को ऑक्सीजन जनरेटर स्थापित करने का सुझाव दिया। बत्रा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 6 बजे से ही ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे थे। अस्पताल में 307 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 230 को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments