Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़निगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने सेवा ही संगठन अभियान को किया तेज

निगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने सेवा ही संगठन अभियान को किया तेज

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर कुछ कम हुआ तो दिल्ली बीजेपी ने अपना सेवा अभियान तेज़ कर दिया। आपको बता दें कि वार्ड-61,हैदरपुर से निगम पार्षद सुजीत ठाकुर भी लगातार आगे आकर अपनी जनता की सेवा करते दिखा रहे है। इसी कड़ी में सेवा ही संगठन-2 के अंतर्गत सोमवार को निगम पार्षद ने अपने ऑफिस CU ब्लॉक, वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केन्द्र, पीतमपुरा में जनता का निःशुल्क RTPCR TEST करवाया। जिसके चलते लोगों ने अपना विश्वास दिखाया और बढ़ चढ़ RTPCR TEST करवाने के लिए आगे आते दिखे।

बता दें कि इस कार्यक्रम में दिनेश सोंधी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष) आशीष मेहरा, पंकज दुरेजा, पिंकी ठाकुर, शीला, रिंकी ठाकुर, सहित कई लोगों ने अपना योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल भी बनाया।

हर बार की तरह कार्यक्रम की पश्चात हैदरपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल, में निगम पार्षद सुजीत ठाकुर द्वारा सुविधा का जायजा लिया गया और साथ ही सैनिटाइजेशन भी करवाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments