अंतराष्टीय पहलवानों में खूनी जंग, एक की मौत ,कई घायल,आरोपियों में शुशील पहलवान भी

राजेंद्र स्वामी ,दिल्ली  

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में देश के दो बड़े अंतराष्ट्रीय पहलवानों के बीच हुयी खुनी जंग में एक पहलवान की मौत हो गयी। बीती रात करीब डेढ़ बजे हुयी इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप है। आरोप देश का नाम रोशन करने वाले ओलिंपिक पदक विजेता शुशील पहलवान पर है। मर्तक पहलवान का नाम सागर है। हरियाणा के रोहतक का निवासी  27 वर्षीय सागर भी अंतराष्ट्रीय पहलवान है।  सागर के पिता दिल्ली पुलिस में हवलदार है और बेगम पुर थाने में तैनात है। नार्थ वेस्ट जिले के मॉडल टाउन इलाके में छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में हुयी इस घटना में पहलवानों के दोनों गुटों के बीच हुयी इस जंग में दोनों तरफ के लोग घायल हुयी है। पुलिस को मोके से  हरियाणा नंबर की गाडी HR 29 AJ 0110 से रिवाल्वर और तीन ज़िंदा कारतूस व पार्किन से बांस के दो डंडे भी मिले है।

हालात ब्यान कर रहे थे कि  यहाँ अंतराष्ट्रीय पहलवालों के बीच किस कदर गैंगवार जैसी जंग हुयी है। पुलिस को करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी की छत्रसाल स्टेडियम में दो लड़के फायरिंग कर रहे है। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां कुल पांच गाड़ियां पार्किंग में मिली। इनमें दो गाड़ियां मारुती सुजुकी और हौंडा सिटी दिल्ली नंबर और तीन गाड़ियां फॉर्चूनर  ब्रेज़्ज़ा ,स्कार्पियो हरियाणा नंबर की है। सभी गाड़ियों का रंग सफ़ेद ही है।

पार्किंग में मिली गाड़ियों और वहां के हालात देखकर लग रहा था की यहाँ करीब 15 से 20 लोगों के बीच गैंगवार जैसी मारपीट हुयी है। हैरत की बात है कि स्टेडियम में चौकीदार और अन्य स्टाफ और इतनी तादाद में पहलवानों की मौजूदगी के बावजूद भी पुलिस को मौके से कोइ चश्मदीद नहीं मिला। मृतक और हमलावरों की शुरूआती शिनाख्त पुलिस को हॉस्पिटल से ही मिली है। हॉस्पिटल में भर्ती सोनू नाम के आरोपी को पुलिस ने हॉस्पिटल से ही हिरासत में ले लिया है।

 यह खुनी जंग क्यों हुयी इस पर पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार मृतक सागर धनखड़ मॉडल टाउन इलाके में शुशील पहलवान का किरायेदार था। शुशील और सागर के बीच मकान को खाली करने को लेकर विवाद हुआ था जो बाद में इस खुनी अंजाम तक पहुंचा। मॉडल टाउन थाना में दर्ज़ एफआईआर के अनुसार शुशील पहलवान भी आरोपियों के रूप में जांच के दायरे में है। देश की राजधानी दिल्ली में कुश्ती के केंद्र छत्रसाल स्टेडियम में हुयी यह घटना बेहद चौकाने वाली है कि आखिर इस स्टेडियम ऐसी खुनी कुश्ती कैसे हो गयी। सरकारी खर्चे पर इस स्टेडियम में यहाँ कैसा खेल चल रहा है? इस तरह हथियारों से लैस गाड़ियों में इतनी संख्या में लोगआधी रात को पहुंच कैसे गए ? वह भी ऐसे समय में जब दिल्ली में लॉक डाउन लगा हुआ है। हालांकि पुलिस ने तमाम धाराओं के साथ साथ लॉक डाउन के नियमों के उल्लघंन सहित आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज़ किया है। 

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru