Wednesday, April 17, 2024
spot_img
Homeअन्यनार्थ वेस्ट -भारत नगर थाना पुलिस ने दबोचा शातिर भगोड़ा बदमाश

नार्थ वेस्ट -भारत नगर थाना पुलिस ने दबोचा शातिर भगोड़ा बदमाश

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली -नार्थ वेस्ट जिला इलाके में क्राइम को रोकने के लिए पुलिस अभियान छडे हुए है।  डीसीपी उषा रंगनानी के आदेश  पर एसीपी गरिमा तिवारी की निगरानी में भारत नगर थाना पुलिस ने भी अपनी सीमाओं पर खासी चौकसी बढ़ा दी है। थाना अध्यक्ष मोहर सिंह मीणा और संगम पार्क चौकी इंचार्ज आनंद सिंह इस पर ख़ास फोकस किये हुए थे। इसका असर भी देखने को  मिल रहा है। भारत नगर थाना पुलिस के हत्थे एक शातिर बदमाश चढ़ा है।  

भारत नगर थाना क्षेत्र के सावन पार्क कॉलोनी के अंडरपास के पास में दिल्ली पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी।  उसी दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल सवार आते हुए दिखाई दिया।  पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया चेकिंग के लिए रुकने की बजाय उस शख्स ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया। 
 पकड़े गए इस शख्स की पहचान 32 साल के सचिन के रूप में हुई है जो सरदार कॉलोनी रोहिणी सेक्टर 16 का रहने वाला है। इसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ और जब इससे पूछताछ की तो उसके पास से चोरी के पांच दुपहिया वाहन भी बरामद हुए। इस शख्स पर पहले से लूटपाट चोरी आदि के 8 मामले अलग-अलग जगह पर दर्ज है और यह कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित था।इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद जगी है की नार्थ वेस्ट  में वारदातों में कमी आएगी।  फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम ने इसे गिरफ्तार करके कर लिया और इससे पूछताछ जारी है कि इसने और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments