Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeखेलकोरोना के बाद भी ओलम्पिक के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद

कोरोना के बाद भी ओलम्पिक के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद

प्रियंका आनंद, संवाददाता

नई दिल्ली। 23 जून पूरे देश में ओलम्पिक डे के रूप में मनाया जाता है। यह न केवल भारत के लिए बल्कि दूसरे देशों के लिए भी गौरव की बात है। इसमें अलग-अलग देश के खिलाड़ी ओलम्पिक में भाग ले कर अपने देश का नाम रौशन करते हैं। आज से ठीक एक महीने बाद 23 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो में ऑलम्पिक खेल खेले जाऐंगे। लेकिन इस साल कोरोना के कारण अलग – अलग क्षेत्र में यह खेला गया है। आज दिल्ली की तरफ से  दिल्ली ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जापान में भाग लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वैसे तो कोरोना के कारण यह बड़े पैमाने पर संभव नहीं हो पाया है लेकिन फिर भी हमारे खिलाड़ियों में पूरा जोश देखने को मिल रहा है।

दिल्ली ओलम्पिक एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप वत्स और उपाध्यक्ष संजीव शर्मा भी वहां पर मौजूद रहे और उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी ओलम्पिक में बैडमिंटन, हॉकी, कुश्ती, शूटिंग, एथलेटिक्स जैसे अन्य खेल भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना के कारण हमारे कुछ खिलाड़ी अब नहीं रहे जिसका हम सब को काफी दुख है। हालांकि कोरोना के कारण खिलाड़ियों की पूरी तरह से ट्रेनिंग भी नहीं हो पाई है लेकिन हमारे सभी खिलाड़ियों में पूरा जोश और साहस देखने को मिल रहा है।

सागर हत्याकांड पर भी उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि सागर एक उभरता हुआ खिलाड़ी था और उसने देश का नाम काफी रौशन किया है लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं रहा, जिसका पूरे देश को ही नहीं हमें भी काफी दुख है। हर साल की तरह इस साल ओलम्पिक कोरोना की वजह से ना तो बड़े स्तर पर सेलिब्रेट हो पा रहा है और न ही दिल्ली में गेम्स खेले गये हैं लेकिन दिल्ली के सभी खिलाडियों और एसोसिएशन के हौसले में कमी नहीं है जिसे देख कर यह साफ ज़ाहिर होता है कि इस साल भी भारत ओलम्पिक में भाग लेने के लिए पूरी कौशिश कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments