Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeराजनीतिDelhi-राहुल गाँधी को जन्मदिन पर 21 किलो देशी घी का उपहार देकर...

Delhi-राहुल गाँधी को जन्मदिन पर 21 किलो देशी घी का उपहार देकर क्या बोले जयकिशन? 

-राजेंद्र स्वामी ,दिल्ली दर्पण

 दिल्ली। गांधी परिवार के वफादार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए गाँधी परिवार से जुड़े नेताओं का जन्मदिन और पुण्यतिथि क्या मायने रखती है यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन अब ये वफादार भी राहुल और प्रियंका गाँधी को सन्देश दे रहे है कि उन्हें अब पूरी ताकत के साथ विपक्षी पार्टिओं और कांग्रेस के बागियों के खिलाफ बिगुल बजा दें। दिन-प्रतिदिन कमजोर होती कांग्रेस में नयी जान डालें। दिल्ली के सुल्तान पूरी से पूर्व विधायक जय किशन ने भी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर 21 किलो का देशी घी देकर यही सन्देश दिया है। ऐसा ही सन्देश देने के मकसद से यह देश घी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इकठ्ठा किया है और राहुल और प्रियंका को भेजा है।

 हमेशा की तरह इस वर्ष भी जयकिशन ने अपने नेता राहुल गाँधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। गरीब लोगों को सूखा राशन दिया और राहुल गाँधी के लिए दुवाएं की। इसके बाद उन्हें मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी के घर 21 किलो शुद्ध देशी घी भिजवाया है।उन्हें उम्मीद है कि इस घी से उन्हें ताकत मिलेगी और वे पूरी ताकत से कमजोर होती कांग्रेस में नयी ताकत का संचार कर सकेंगे। विपक्षी दलों और देश विरोधी ताकतों का मुकाबला पूरी ताकत से करेंगे। कांग्रेस में उठे बगावत के सुरों के सवाल पर जयकिशन ने जबाब देते हुए कहा की ऐसे नेताओं से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल गांधी की लीडरशिप से सवाल उठाने वाले बड़े -बड़े नेताओं को नाम लिए बिना चुनौती देते हुए जयकिशन ने कहा व बिना कांग्रेस के निर्दलीय चुनाव लड़ लें उन्हें अपनी हैसियत का पता चल जाएगा। 

कांग्रेस नेता जयकिशन ने दिल्ली में कमजोर होती कांग्रेस पर कहा की अब कांग्रेस पूरी ताकत से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ेगी और देश को सन्देश देंगी। “दिल्ली कांग्रेस आईसीयू में है , कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी में जाने की तयारी में है ” दिल्ली दर्पण टीवी से बातचीत में इस दावे को जयकिशन ने सिरे से ख़ारिज किया। उन्होंने कहा कि कोई नेता आम आदमी पार्टी में नहीं जा रहा है। 

कांग्रेस की हालत पर बेशक जयकिशन खुलकर कुछ नहीं बोल रहें है,लेकिन लगता है राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी को 21 किलो देशी घी भेजकर यह सन्देश देने की कोशिस जरूर कर रहे है कि राहुल बाबा अब तो कांग्रेस को सम्भालो ताकि देश संभल जाये। यह देश घी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर से से इक्क्ठा किया है ,लिहाज़ा यह सन्देश केवल जयकिशन का नहीं बल्कि कांग्रेस के उन तमाम कार्यकर्ताओं का भी है जिन्हे कांग्रेस की मौजूदा हालत से तकलीफ हो रही है। अब राहुल गाँधी इस सन्देश को कितना समझ पाते है यह कहना मुश्किल है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments