Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़विश्व चैम्पियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा की दरियादिली, रोज 1000 गरीब लोगों...

विश्व चैम्पियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा की दरियादिली, रोज 1000 गरीब लोगों को भोजन खिला रहे गौरव शर्मा

दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। विश्व चैम्पियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा ने इस कोरोना काल के दौरान चांदनी चौक इलाके में कुछ गरीब लोगों को झूठे दोने पत्तल चाटते देखा, इस नज़ारे ने उन्हें इतना आहात किया की वे तब रोज 1000 गरीब लोगों को भोजन खिला रहे है, उन्हें थाली पैक खाने के साथ मास्क, पानी आइसक्रीम बांट रहे है, ऐसे लोग ही इस महामारी संकट में भोजन के भगवान बनकर आ रहे है।

दिल्ली के राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में भी कोरोना की रोकथाम के लिए लॉक डाउन लगा तो हज़ारों लोगों के सामने भूख का संकट खड़ा हो गया। भगवान के घर मंदिर गुरूद्वारे में भी प्रसाद मिलना बंद हो गया। हद तो तब हो गई जब कुछ लोग सड़कों पर पड़े दोने पत्तल तक चाटते नजर आये लगे, ऐसी ही हालत में लोगों को विश्व चैम्पियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा ने देखा तो उनका दिल पसीज गया। तब से लगातार अपनी एनजीओ पिंगाक्ष फाउंडेशन और द रसोई ऑन व्हील्स फाउंडेशन प्रतिदिन एक हज़ार लोगों को खाना खिला रहे है ऐसे लोगों की सेवा के लिए अक्सर लोग एक दो दिन करने आतें है लेकिन इस क्षेत्र में स्थित नरसिंह प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत गौरव शर्मा ने पिछले 1 महीने से निरंतर यह सेवा कर रहे है। इनका प्रण है की जब तक लॉक डाउन पूरी तरह ख़त्म नहीं हो जाता और लोग अपने अपने कामों पर लौट नहीं आतें तब तक वे अपनी यह सेवा जारी रखेंगे।

महंत गौरव शर्मा प्रतिदिन भोजन सेवा तो दे ही रहे है साथ ही गरीब लोगों को मास्क, सैनेटाइजर ,आइसक्रीम भी दे रहे है। केवल चांदनी चौक में ही नहीं बल्कि कई इलाकों में अपनी एनजीओ पिंगाक्ष फाउंडेशन और द रसोई ऑन व्हील्स फाउंडेशन के जरिये भी जरूरत मंद लोगों तक अपनी भोजन सेवा दे रहे है। इनका प्रयाश यह भी है की ये गरीब लोगों कोरोना महामारी की गंभीरता भी समझ। जिन लोगों की कोरोना से मौत हुयी है उनकी पीड़ा को अनुभव करें, वे अक्सर मर्तक आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का सामूहिक मौन भी रखतें है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments