Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधदिल्ली - नार्थ वेस्ट जिले में महिलाओं पर केंद्रित सुरक्षा पहल, 46...

दिल्ली – नार्थ वेस्ट जिले में महिलाओं पर केंद्रित सुरक्षा पहल, 46 महिला पुलिस कर्मी करेंगी महिलाओं की मदद

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली -नार्थ वेस्ट जिला पुलिस ने 9 जुलाई की रात समस्त जिले की सडकों पर तैनाती कर हलचल मचा थी। इलाके की डीसीपी ऊषा रंगनानी ने अब महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और उनकी सुरक्षा के लिए भी कमर कस ली है। महिलाओं की सुरक्षा और उनमें सुरक्षा की भावना विकसित करने मकसद से एक नयी पहल की गयी है। उत्तर पश्चिम जिले के हर थाना क्षेत्र में संवेदनशील बीट्स पर महिला बीट कांस्टेबल को तैनात किया गया है। इस महिला बीट पर सुबह से शाम तक महिला बीट ऑफिस तैनात रहेंगी और महिलाओं की सुविधा , सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम करेंगी।

 इन बीट इलाकों में जहांगीर पूरी ,जे जे क्लस्टर ,पीतम पूरा ,ईयू ब्लॉक ,एनयू ब्लॉक भलस्वा गांव ,अशोक विहार ,नेताजी सुभाष प्लेस ,क्लब रोड शालीमार बाग़ , झूले लाल मंदिर ,शक्ति नगर एक्सटेंशन ,लक्ष्मी बाई कॉलेज ,भारत नगर इलाके शामिल है।

डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार ये महिला बीट कांस्टेबल महिलाओं की शिकायतों को पहचान और उनके निपटारन के लिए घर घर तक सम्पर्क करेंगी। उनका प्रयाश रहेगा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए महिलाओं को मानसिक रूप से भी तैयार करे, सुरक्षित माहौल बनाकर उनमें विश्वाश पैदा करे कि पुलिस उनके साथ है। महिलाओं, लड़कियों और  उनके अभिभावकों में महिला अपराध के प्रति जागरूकता पैदा करना है ताकि वे महिला योन शोषण , घरेलु हिंसा , बाल शोषण और दहेज़ की मांग को लेकर उत्पीड़न जैसे मामलों की शिकार होने पर अपने अधिकारों को जान सके। विषम माहौल में खुद को कैसे सुरक्षित रखे यह जाने सके। जरूरत पड़ने पर ऐसे मामलों की शिकायत करने के लिए खुलकर आगे आ सके।

यह महिला पुलिस बीट अधिकारी इलाकों में मोटर साइकल , ईआरवी ,क्यूआरटी ,स्कूटी आदि पर गश्त  भी करती है। सायरन बजाते हुए जिस अंदाज में लोगों से बात करती है वह महिलाओं में अलग ही आत्मविशवश पैंदा करता है। लड़कियों में यह भाव पैदा करता है कि क्यों न वह भी पुलिस बन कर ऐसे ही ड्यूटी करें। इन महिलाओं में जहांगीर पूरी की टी.जोलियां सांगी बहुत लोकप्रिय है। मोटर साईकल पर जब वे गश्त करती इलाकें में घूमती है तो युवा लड़कियां ही नहीं महिलाएं भी संगी से खासी प्रेरित और प्रभावित होती है। संगी का संग और उनका स्वभाव बात करने का अंदाज महिलाओं में एक अलग ही आत्मविश्वाश पैदा करता है। 

नार्थ वेस्ट जिला पुलिस आयुक्त खुद के महिला है। इस जिले में कई महिला आईपीएस आयी है, लेकिन उषा रंगनानी जो प्रोजेक्ट शुरू किये है पूरी दिल्ली पुलिस में उसकी चर्चा है। युवा योजना के तहत सैकड़ों युवकों का आत्म निर्भर बनाया है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाये भी है। कम्युनिटी पुलिसिंग में भी महिलाओं को जोड़ा है और अब जिले में महिला बीट बनकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को बीट करने की तैयारी है। निःसन्देश उषा रंगनानी के ये कदम इलाके रंग ला रहे है और महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा कर रहे है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments