Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिवज़ीर पुर -नेता विपक्ष विकास गोयल ने गरीब लोगों के बीच मनाया...

वज़ीर पुर -नेता विपक्ष विकास गोयल ने गरीब लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, किया आम आदमी का धन्यवाद

-दिल्ली दर्पण, संवाददाता दिल्ली।

नार्थ दिल्ली नगर निगम में आज महत्वपूर्ण दिन रहा। एक तरफ जहाँ बीजेपी नगर निगम में समिति और समिति अध्यक्ष के चुनावों में व्यक्त थी और वहीँ दूसरी और आम आदमी पार्टी टाउन हॉल पर नेता विपक्ष विकास गोयल के अगुवाई में दिल्ली में बड़े पैमाने पर बढे  टेक्स खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। इस सबसे बीच नार्थ एमसीडी के नेता विपक्ष विकास गोयल ने अपना 41 वां जन्मदिन अपने ही क्षेत्र में मनाया। इससे पहले निगम अधिकारियों के साथ वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया के राजापार्क में वृक्षारोपाल भी किया और इसके बाद नगर निगम के चुनावों में भी व्यक्त रहे। आज विकास गोयल का ही नहीं बल्कि उनके वार्ड अध्यक्ष नरेश गुप्ता का भी जन्मदिन था। लिहाज़ा वहां तमाम कार्यकर्ताओं और प्रमुख लोगों ने वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया में ही जन्मदिन का का केक काटा। विकास गोयल को जन्मदिन की बधाई देने देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस सबका आयोजन स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ही किया।

विकास गोयल दिन भर इतने व्यस्त रहे की खुद भी कुछ विलम्ब से पहुंचे। उनके आते है उन्हें फूल और गुलदस्ते देने वालों का ऐसा तांता लगा की लोगों को बधाई देने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ा।विकास गोयल को बधाई देने वालों में बच्चों और महिलाओं की संख्या भी कम नहीं थी। महिलाओं ने भी स्नेह और आशीर्वाद देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। विकास गोयल ने खुद अपने हाथों से लोगों को प्रसाद वितरित किया। कोरोना की वजह से विकास गोयल नहीं चाहते थे की जन्मदिन पर भीड़ हो या कोई कार्यक्रम किया जाये। लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं ने यह छोटा से आयोजन किया तो उन्हें वहां पहुंचना पड़ा। हालांकि उनके फेसबुक पर और व्हाट्सअप पर विकास गोयल को बधाईयां मिल रही थी।

आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें फ़ोन कर शुभकामनाएं दी। विकास गोयल ने इस प्यार और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए विकास गोयल ने कहा की उनकी और उनकी पार्टी की कोशिस है की वे दिल्ली के अधिकारों और उनकी सुविधाओं के लिए लड़ें। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सपनों की दिल्ली बनाने में अपनी पूरी भागीदारी और भूमिका निभाएं।

 गौरतलब है की वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया आम आदमी पार्टी का गढ़ भी है। बकौल के कार्यकर्ता ” मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का नाम और विकास  गोयल का काम यहाँ आम आदमी पार्टी को मजबूर किये हुए है ” विकास गोयल ने कहा की कोरोना की वजह से बहुत से ऐसे काम है जो नहीं हो सके। लेकिन अब सब कुछ ठीक रहा तो सभी लोगों की सलाह और सुझाव पर वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया और उनके वार्ड के लोगों की किसी शिकायत को नहीं छोड़ेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments