Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअन्यबारिश के पानी में डूबी दिल्ली की सड़कें, लोगों का चलना हुआ...

बारिश के पानी में डूबी दिल्ली की सड़कें, लोगों का चलना हुआ मुहाल

नेहा राठौर

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली वासियों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन आज दिल्ली की सड़कों की हालत देख कर लगता है कि हर बार की तरह इस बार भी बारिश आसमान से आफत बनकर बरस रही है। कहीं झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो कहीं इससे लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं।

दिल्ली में पहली बारिश ने लोगों को राहत दी, तो वहीं दूसरी बारिश उनके लिए सजा बन गई है। कई लोगों के घरों में पानी तक भर गया है। वहीं अशोक विहार की सड़कें भी पानी से लबालब नजर आ रही है। यहां लोगों को चलने में भी परेशानी हो गई है। वहीं, लोगों के वहन भी पानी भरने से रुक गए हैं।

हाल ही में अशोक विहार की निगम पार्षद नीतू आजाद ने दिल्ली दर्पण को दिए इंटरव्यू में मानसून को लेकर अपनी तैयारियों के बारे में बताया था, जो आज बारिश के पानी में सड़कों पर बहती नजर आ रही है। बारिश के पानी से बदहाल सड़के प्रशासन की पोल खोलती दिख रही हैं। अशोक विहार में दो घंटे रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण यहां की सड़कें तालाब बन चुकी हैं। ये तो मानसून की शुरुआत है, क्या पूरा मानसून सड़कें इसी तरह पानी से भरी रहेंगी?

बता दें कि आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को घेर लेता है। लेकिन इस बार मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से पूरे 16 दिन देरी से पहुंचा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments