कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्र सरकार के साथ शुरु किया महिला सुरक्षा अभियान

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के महिला एवं विकास मंत्रालय के साथ मिलकर शनिवार को कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) ने पीएम मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दिल्ली से एक देशव्यापी महिला सुरक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं और बेटियों को एक भय मुक्त समाज देना है। इसके अंतर्गत देश का हर व्यापारी सभी महिलाओं व बेटियों का अभिभावक बन उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठाएगा।

बाजारों में हर एक एसोसिएशन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। जिसे बाजार में सभी जगहों पर दिखाया जाएगा। इससे जब भी कोई महिला कभी मुसीबत में पड़ती है तो वह इस नंबर का इस्तेमाल कर सकती है। जिसके बाद उसके मदद के लिए एसोसिएशन के व्यापारियों का एक दस्ता तुरंत उसकी मदद के लिए वहां पहुंच जाएगा। साथ ही हर राज्य में बाजारों में महिला टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी इसके लिए स्थानीय म्युनिसिपल कारपोरेशन व्यापारियों की मदद करेगा। इतना ही नहीं बाजारों व शहर में अंधेरे वाली जगहों की पहचान कर स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाएगी और वहां लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

आज इस कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली के अलावा देश के कई छोटे-बड़े गांवों में धूम-धाम से की गई। इस अवसर पर दिल्ली में केंद्रीय महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत में महिलाओं को हमेशा आदर की नजर से देखा जाता है और उनकी पूजा भी की जाती है, वहीं यह भी एक कटू सत्य है कि देशभर में महिलाओं पर अत्याचार और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर 15 अगस्त को लालकिले से अपने संबोधन में भी जोर दिया था। जिसके बाद कैट ने महिला विकास मंत्रालय के साथ मिलकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत देश के सभी व्यापारी महिलाओं के अभिभावक बनकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी को उठाएंगे। जिससे वह हर जगह सुरक्षित रह सकें। क्योंकि देश में ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां दुकानें या व्यापारी न हो, इसलिए इस कार्यक्रम के लिए व्यापारी सबसे उपयुक्त हैं।

वहीं कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ- बेटी पढाओं अभियान को देश भर में तेजी से बढ़ाने के लिए रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस दौरान महिलाओं ने पुरुष व्यापारियों को राखी बांधी और बदले में व्यापारियों ने भी भाई के रूप में एक संकल्प पक्ष भर कर उनकी रक्षा का वादा किया।  

बता दें कि इस अभियान में महिला विकास मंत्रालय और कैट के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय पावर मंत्रालय, राज्य सरकारे, जिला स्तर पर स्थानीय प्रशासन व नगर निगम और नगर पालिका भी सहयोग करेंगे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru