Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यबारिश में पानी-पानी हुई दिल्ली, सड़कें बनी तालाब

बारिश में पानी-पानी हुई दिल्ली, सड़कें बनी तालाब

नेहा राठौर

राष्ट्रीय राजधानी में बीती रात से हो रही लगातार बारिश से दिल्ली की सड़के पानी से लबालब हो चुकी हैं। ऐसे में दिल्ली वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने भी आज के लिए येलो और सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

दरअसल, बीती रात से दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन उनकी परेशानियां भी बढ़ गई है। कई इलकों में जलभराव हो गया है। अंडर पास तालब में बदल गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं लगातार बारिश के कारण यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर जा रहा है जिस कारण यमुना किनारे बसे लोगों पर बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। हालकि आज रविवार है तो ज्यादार ऑफिस की छुट्टी रहेगी। इसलिए आज जाम की समस्या कम होगी।

यह भी पढे़ं- क्षेत्र में हुआ जलजमाव तो पानी में धरने पर बैठी निगम पार्षद

इस समस्या से जुझ रहे लोगों को कोई सहारा नहीं नजर आ रहा है। क्षेत्र के निगम पार्षदों के पास जाते हैं तो वो पार्टी को दोष देते हैं और खुद पानी में कुर्सी डाल कर बैठ जाते हैं। ऐसे में इस समस्या की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार ही नहीं है। लोगों की माने तो ये पहली बार नहीं है जब सड़कों और लोगों के घरों में पानी भरा है। ऐसा हर साल होता है। लेकिन इस पर कभी कोई काम नहीं किया जाता। शिकयात करने पर सभी नेता, निगम पार्षद एक दुसरे को जिम्मेदार ठहराते हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से कल आईआईटी-दिल्ली फ्लाइओवर के नीचे सड़क का एक हिस्सा धंस गया था, जिससे शनिवार को इलाके में यातायात काफी मुश्किल से हो पाया। हालांकि गनिमत रही कि इस दौरान किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments