Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली: चलती कार में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: चलती कार में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नेहा राठौर

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ चलती कार में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के बाद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला और आरोपियों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और मिलने की बात शुरू हुई। जब महिला आरोपियों से मिलने पहुंची तो आरोपियों ने उसे अपने साथ कार में बैठा लिया और दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में उसके साथ रेप किया। आरोपी वहीं महिला को उतार कर वहां से फरार हो गए।

भी पढ़ें  – दिल्ली: ऑस्ट्रेलियन दूतावास के बाहर वीजा मिलने की उम्मीद में इकट्ठा हुए अफगानी नागरिक

पुलिस की माने तो, महिला आरोपियों से मिलने गाजियाबाद गई थी। वह पहले से दोनों आरोपियों को जानती थी इसलिए थोड़ी झिझक के बाद वह कार में बैठ गई थी। महिला का आरोप है कि कार में उसके साथ मारपीट हुई और फिर पिछली सीट पर बलात्कार। बाद में दोनों आरोपी महिला को वहीं छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने शुरुआती जांच में आस पास के कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें कार को देखा जा सकता है। इसी के आधार पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments