Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यबाहरी जिले की जन आशीर्वाद यात्रा ,बड़े पैमाने पर किया गया स्वागत

बाहरी जिले की जन आशीर्वाद यात्रा ,बड़े पैमाने पर किया गया स्वागत

हर 500 मीटर पर सजाया गया मंच

पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण टीवी

बाहरी दिल्ली , दिल्ली मे भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। जहाँ बाहरी जिले मे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी का भव्य स्वागत देखने को मिला। इस आशीर्वाद यात्रा के दौरान कई जगह पर मंच लगाए गए और जानता का आशीर्वाद लेने की कोशिश की गयी। यह आशीर्वाद यात्रा पिरागढ़ी चौक से शुरू हुई जिसमे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के साथ सांसद हंस राज हंस, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला, जिला महा मंत्री दलबीर माथुर, पूर्व निगम प्रत्याशी गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।


केंद्रीय पेट्रोलियम व् प्राकतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी मंगलवार को सुबह पीरा गढ़ी चौक पहुंचे जहाँ पर सांसद हंसराज हंस और जिला अध्यक्ष बजरंग शुक्ला ने उनको भव्य स्वागत किया। यह जन यात्रा पीरा गढ़ी से शुरू हुई और लगभग 15 किलोमीटर चल कर रोहिणी के विश्राम चौक पहुंची जहाँ फिर उनकी दूसरी यात्रा शुरू हुई।

ये भी पढ़ेंमुंडका – कई गावों में पसरा मातम ,क्या सरकार की अनदेखी से हुयी हज़ारों मवेशियों की मौत ?


इस यात्रा के दौरान हर 500 मीटर की दुरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंच सजाया गया जिसमे फूलो की बारिश और माला पहना कर स्वागत किया गया। कई कार्यकर्त्ता मोटरसाइकिल पर रथ के आगे जय श्री राम का नारा लगा कर चलते रहे। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक्स और पानी का इंतज़ाम भी काफी था। सूरज देवता भी अपनी चरम पर थे , गर्मी का तापमान ज्यादा होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा नहीं हुआ।


केंद्रीय मंत्री का काफिला जैसे ही वार्ड 39 मे पंहुचा भाजपा नेता गजेंद्र सिंह और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने के लिए फूलों की बारिश की गयी , घोड़े और ऊँठ द्वारा स्वागत किया गया। हरदीप सिंह पूरी को तलवार भी भेंट की गयी। इस दौरान जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन करने वाले बाहरी जिले के जिलाध्यक्ष बजरंग शुक्ला मौजूद रहे। रथ पर माइक संभल कर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते दिखे और हरदीप सिंह पूरी का सभी कार्यकर्ताओं से परिचय भी करवाते नज़र आये।

बजरंग शुक्ला ने कहा की यह पुरे जिले के लिए एक आशीर्वाद की तरह ही है कि केंद्रीय मंत्री जनता के आशीर्वाद के लिए खुद जनता के बिच में पहुंचे है। बजरंग शुक्ला ने कहा कि दिल्ली की जनता का यह आशीर्वाद हमेशा भाजपा पर बना रहेगा और एमसीडी चुनाव 2022 में दिल्ली में एक बार फिर कमल खिलेगा।


यात्रा के दौरान पूर्व निगम प्रत्याशी और जिला मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों की जनता आज भी हरदीप सिंह पूरी को याद करती है। शहरी विकास मंत्री रहते हुए उन्होंने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले करोड़ो लोगों को मालिकाना हक़ दिया था। जिस वजह से दिल्ली आज भी उनको याद करती है और दिल से आशीर्वाद भी देती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments