Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यकेशव पुरम - BJP ने निकाला मंत्रियों के परिचय का नया तरीका,...

केशव पुरम – BJP ने निकाला मंत्रियों के परिचय का नया तरीका, जन आशीर्वाद यात्रा की करेगी शुरुआत

दिल्ली दर्पण टीवी

अब दिल्ली में भी भाजपा के द्वारा जन आर्शीवाद यात्रा की तैयारी शुरु हो गई है, बता दें कि इस यात्रा का मकसद कैबिनेट मंत्रियों को जनता से रुबारु करवाना है। यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की टीम भी तैयार हो गई है। इसी को लेकर आज जिला केशवपुरम में जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया के नेतृत्व में प्रेस वारता का आयोजन किया गया और जिसमें आर्शीवाद यात्रा की जानकारी दी गई।


प्रेस वारता के दौरान यात्रा के साथ – साथ भाजपा ने अपने काम भी गिनवाएं और दिल्ली सरकार की खामियों को भी उजागार किया। राजकुमार भाटिया ने बताया की भाजाप का एक-एक कार्यकर्ता आने वाली 17 तरीख को होने वाली यात्रा के लिए तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि
जब समाज के विभिन्न वर्ग OBC , SC/ST , नार्थ ईस्ट व महिलाओं को मन्त्रिमण्डल विस्तार में स्थान पाए मंत्रियों का संसद सत्र में परिचय कराते समय विपक्ष द्वारा किए हंगामे व विरोध के चलते परिचय नहीं हो पाया, जिसके बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया कि अब सभी मंत्री देशभर के विभिन्न राज्यों में जाकर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर, जनसंवाद कर मोदी सरकार के विकास के कार्यों , जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। यही नहीं इस यात्रा का उद्देश्य जनता के मन की बात को सरकार तक पहुँचाना होगा।

ये भी पढ़ेंदिल्ली कैंट मामले में हुआ बड़ा खुलास… पकडे़ गए अपराधी

भाटिया ने बताया कि 17 अगस्त को इस यात्रा में केंद्रीयमंत्री व दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी समेत क्षेत्रीय सांसद व पूर्व केंद्रीयमंत्री डॉ हर्षवर्धन , प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता मौजूद रहेंगे। यह यात्रा दोपहर 2 बजे कनहैया नगर मेट्रो स्टेशन से शुरू होगी। जिले में यात्रा चार विधानसभाओं से होते हुए दीप मार्किट अशोक विहार में समाप्त होगी।

कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए यात्रा रूट पर अलग अलग 140 जगहों पर यात्रा का स्वागत करने के लिए समाज के विभिन्न समुदायों, व्यापारी संगठनों, RWA , सामाजिक व धार्मिक संगठनों के अलावा क्षेत्रीय जनता भी वहाँ यात्रा को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहेगी। इन सभी जगहों पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी जनसंवाद कर लोगों की बात सुनेगीं और मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी भी देंगी। इस दौरान युवा मोर्चा व अनुसूचित जाति मोर्चा दोपहिया वाहन पर यात्रा के आगे-आगे चलेंगे।प्रेस वार्ता के आखिर में राजकुमार भाटिया ने यात्रा के।कवरेज के लिए सभी मीडियाकर्मियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मीडिया जनता तक बात पहुँचाने का बड़ा ही सशक्त माध्यम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments