Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeराजनीतिमोदी सरकार स्व. राजीव गाँधी की योजना और उनके विजन पर काम...

मोदी सरकार स्व. राजीव गाँधी की योजना और उनके विजन पर काम कर रही है :-हरि शंकर गुप्ता,पूर्व विधायक

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। आज देश के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गाँधी की 77 वीं जयंती है। कांग्रेस नेता और उनके पुत्र राहुल गाँधी ने भी स्मृति स्थल जाकर उन्हें याद किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रदांजलि दी है। आज कांग्रेस ने भी स्व. राजीव गांधी को याद कर उन्हें श्रदांजलि दी है। दिल्ली में हर जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर याद का नमन किया। दिल्ली में भी कांग्रेस राजीव गाँधी को श्रदांजलि देने के लिए कई कार्यक्रम किये गए। आदर्श नगर जिला में भी 18 जगहों पर श्रदांजलि दी गयी और उनकी नीतियों और योजनाओं को अभूतपूर्व बताते हुए उन्हें आधुनिक जगत का सर्वश्रेठ नेता बताया।

अशोक विहार के अशोका गार्डन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रदांजलि दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरि किशन जिंदल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक प्रमुख और जिला कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। जिला अध्यक्ष हरि किशन जिंदल ने कहा की स्व. राजीव गांधी दूर संचार क्रान्ति के जनक थे। उनकी वजह से ही कंप्यूटर भारत में आया और विकास की नयी इबारत लिखी। हमें आज भी लगता है की वे हमारे बीच है। इस अवसर पर हरि शंकर गुप्ता ने स्व.राजीव गाँधी को  देश के आधुनिक विकास का जनक बताया। हरि शंकर गुप्ता ने कहा की देश में सरकार चाहे किसी भी पार्टी की रही है वह सरकार स्व. राजीव गाँधी की योजनाओं और उनके विजन पर ही काम कर रही है। स्व.गाँधी युवाओं की प्रेरणा थे। देश को आधुनिक विकास की राह पर लेकर आने वाले आज के रचियता राजीव गांधी ही है।  राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधान मंत्री रहे है। युवाओं के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज इस युवा देश को उनके ही अंश और प्रतिरूप राहुल गाँधी की जरूरत है। 

अशोक विहार के अशोका गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षा रोपण भी किया। इनमें इनमें जगदीश बंसल ,जनेश भड़ाना, महेश खारी ,चंद्रेश कुमार , पंकज शर्मा , बदरूदीन खान ,जोगेंद्र खारी , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण बचाने जरूरत पर बल दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments