Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यओलंपिक: रजत पदक जीतने पर रवि दहिया बने कुश्ती में मेडल लाने...

ओलंपिक: रजत पदक जीतने पर रवि दहिया बने कुश्ती में मेडल लाने वाले दूसरे भारतीय पहलवान

नेहा राठौर

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा लिया है। इस जीत के बाद वह कुश्ती में भारत के लिए व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गए हैं। दहिया का दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से ओलंपिक तक का सफर काफी मशक्कत भरा था। इसके लिए उनके पिता ने बहुत मेहनत की।

साल 1997 में हरियाणा के सोनीपत जिले के नहरी गांव में जन्मे रवि दहिया एक किसान के बेटे हैं। उस समय उनके पिता एक भूमिहीन किसान थे, जो बटाई की जमीन पर काम करते थे। दहिया ने महज 10 साल की उम्र में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने 1982 के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सतपाल सिंह से ट्रेनिंग ली है।

यह भी पढ़ें-भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास, देश में दिखा हर्षोल्लास

रवि दहिया के पिता राकेश की ये इच्छा थी कि उनका बेटा पहलवान बने। इसलिए उन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद अपने बेटे की ट्रेनिंग में कभी कोई कमी नहीं आने दी। वह हर रोज स्टेडियम तक 40 किलोमीटर की दूरी तय करके रवि को दूध और फल देने जाते थे। उन्होंने कभी रवि को किसी बात की कमी नहीं होने दी, इसके लिए उन्होंने दिन रात एक कर दिया।

रवि ने सबसे पहले 2015 में जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में अपना कमाल दिखाया। उस समय उन्होंने 55 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन सेमीफाइनल में चोट लगने के कारण आगे नहीं जा पाए। उसके बाद 2017 के सीनियर नेशनल्स में उसी चोट ने उन्हें फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। जिस कारण उन्हें कुछ समय के लिए मैच से दूरी बनानी पड़ी। उनकी इस चोट को ठीक होने में पूरा एक साल लग गया। फिर उन्होंने 2018 वर्ल्ड अंडर 23 रेसलिंग चैम्पियनशिप में 57 किलो कैटेगरी में सिल्वर जीतकर धमाकेदार एंट्री की। उसके बाद उन्होंने 2020 में कोरोना से पहले उन्होंने दिल्ली में हुई एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments