Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिबीजेपी ने तीन निगम पार्षदों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता,...

बीजेपी ने तीन निगम पार्षदों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, कहा पार्टी में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

नेहा राठौर

दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले बीजेपी ने फेरबदल शुरू कर अपना फेरबदल का काम शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को भ्रष्टाचार और पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी को देखते हुए तीन निगम पार्षदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन तीनों निगम पार्षदों को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इसकी घोषणा करते हुए गुप्ता ने कहा कि पार्षदों का निष्कासन खेद का विषय है, लेकिन पार्टी शिकायतों को अनदेखा भी नहीं कर सकती। इसी तरह की कार्रवाई जरूरत पड़ने पर आगे भी की जा सकती है।

निष्कासित करने से पहले दी थी चेतावनी

निष्कासित पार्षदों में मुखर्जी नगर की पूजा मदान, न्यू अशोक नगर की पार्षद रजनी बबलू पांडेय और सैदुलाजाब से निगम पार्षद संजय ठाकुर शामिल है। प्रदेश की अध्यक्ष की ओर से इन पार्षदों को निष्कासन पत्र भेज दिया गया है। इस पर गुप्ता ने कहा कि अनेक बार चेतावनी देने के बाद भी उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ, इन सभी पार्षदों को भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के बाद ही निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढेंवायरल बुखार की जकड़ में राजधानी, अस्पतालों में इलाज के लिए जुटी भीड़

भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति

आदेश गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली भाजपा जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करती रही है और करती रहेगी। भ्रष्टाचार के कोई भी मामले पार्टी में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सभी निगम पार्षदों को पूरी ईमानदारी के साथ जन सेवा का कार्य करना है। अगर इस काम में किसी भी तरह की कोताही बरती गई और कोई भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आए तो इस पर आगे और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढेंपीतमपुरा के QD ब्लॉक से झुग्गी वासियों को जबरन पुलिस द्वारा उठाने का आरोप

“आप” ने पार्षदों पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी ने निष्कासित पार्षदों में से न्यू अशोक के निगम पार्षद पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि घर बनाने वाले लोगों से पैसा वसूले जा रहे हैं। इसी तरह बाकी पार्षदों पर भी पहले गंभीर आरोप लग चुके हैं। अब बीजेपी ने उन सभी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments