Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यप्रेम विवाह करने पर परिजनों ने युवती को दी रूह कांपने वाली...

प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने युवती को दी रूह कांपने वाली सज़ा, पुलिस भी सत्ते में…

प्रियंका आनंद

नई दिल्ली।। प्रेम विवाह को लेकर आज भी हमारे समाज में बुरा माना जाता है। दरसल भल्सवा इलाके में एक युवती के परिजनों ने अपनी ही बेटी को खौफनाक सजा दी। परिजनों ने युवती के शरीर में गर्म चाकू दाग दिया और जब युवती के पति को इस बात का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत की और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरसल अपनी पसंद के लड़के से प्रेम विवाह करना आनंदी के परिवार वालों को मंज़ुर नहीं हुआ। गुस्से से भरे माता पिता युवती को उसकी ससुराल से जबरदस्ती अपने घर ले आए और गर्म चाकू से उसके शरीर को दाग दिया। अगले दिन जब युवक ने अपनी पत्नी की हालत को देखा तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्यवाही करते हुए युवती के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

आनंदी ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले रंजन से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया। 7 सितंबर को दोनों ने रोहिणी कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया। शादी करने के बाद वह अपने ससुराल पहुंची। उस समय उसकी सास सुनीता देवी घर पर नहीं थी। उसकी ननद को बच्चा होना था इसलिए वह अस्पताल गई थी। रात में वह घर पहुंची। रात करीब तीन बजे उसकी मां अनिता देवी रंजन के घर पहुंची और जबरदस्ती उसे अपने घर ले गई।

ये भी पढ़ेंकैब धीरे चलाने को कहा, तो किया चाकू से हमला

हालांकि उसकी सास से कहा कि बच्चों ने शादी कर ली है इनको यहीं रहने दो, लेकिन उसकी मां नहीं मानी और अपने साथ लेकर चली गई। आनंदी ने आरोप लगाया है कि परिजनों ने अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर उसकी पिटाई कर दी और फिर चाकू को गर्म कर उसके चेहरे, हाथ और पैर को दाग दिया। 


उसकी मां ने उसे डराने के लिए उसपर मिट्टी का तेल भी डाला। सुचना मिलते ही पति रंजन उसके घर पर आया और उसकी दयनीय हालत देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में आनंदी की मां अनिता देवी और पिता राजन सैनी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments