Wednesday, April 17, 2024
spot_img
Homeअन्यरोहिणी: प्रदुषण के खिलाफ फ्रेंड्स ग्रीनटेक एलएलपी इलेक्ट्रिक व्हीकल शॉरूम का हुआ...

रोहिणी: प्रदुषण के खिलाफ फ्रेंड्स ग्रीनटेक एलएलपी इलेक्ट्रिक व्हीकल शॉरूम का हुआ उद्घाटन

नेहा राठौर

दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में लोगों का झुकाव इलेक्ट्रिक व्हीक्लस की ओर बढ़ता जा रहा है। इस पर केजरीवाल सरकार द्वारा पिछले कई समय से ज़ोर भी दे रही है। केजरीवाल सराकार की इसी मुहीम के साथ आज दिल्ली के रोहिणी में फ्रेंड्स ग्रीनटेक एलएलपी नाम से एक शॉरूम का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर शॉरूम के मालिक हेमंत सूद ने इलेक्ट्रिक व्हीक्लस के फायदे बताते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों से बहुत फायदे हैं। आज पर्यावरण की सुरक्षा बहुत बड़ी समस्या बन गई है। यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा है। पैट्रोल से बहुत प्रदुषण होता है और भारत भी बहुत समय से इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर ज़ोर दे रही है। इसी के चलते हमने फ्रेंड्स ग्रीनटेक एलएलपी को खोलकर यह फैसला लिया की हमसे इसके लिए जो बन पड़ेगा हम करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह डिलरशिप काइनेटिक से साथ मिलकर खोली है। काइनेटिक करीब 50 साल पुरानी कंपनी है।

वहीं इस पर काइनेटिक के एरिया मेनेजर पंकज शर्मा ने बताया कि इस बार काइनेटिक ज़ींग और जूम नाम से दो मॉडल लाई है। इस में ई-स्कूटर, ई-रिक्शा, ई-ऑटो यानी थ्री व्हीलर वाहन शामिल है। आगे शॉरूम फॉर व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन लाने की तैयरी में है। इनमें से उन्होंने ई-स्कूटर के बारे में बताया कि स्कूटर की बैट्री आसानी से घर पर ही 4-5 घंटों में ही चार्ज की जा सकती है। इसकी माइलेज करीबन 100 कि.मी है। इससे न तो ध्वनी प्रदुषण होगा और न ही वायु प्रदुषण होगा। दिल्ली में बढ़ती महंगाई ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल का विकल्प जनता के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। इन वाहनों से पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments