Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यउत्तम नगर के ओम विहार में सेवा असहाय समिति संस्था द्वारा हेल्थ...

उत्तम नगर के ओम विहार में सेवा असहाय समिति संस्था द्वारा हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन

मारी दास

दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर के ओम विहार में सेवा असहाय समिति संस्था द्वारा रविवार को  हेल्थ  कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर  हेल्थ  कैम्प का लाभ उठाया। बता दें कि इस हैल्थ कैम्प में मुख्य अतिथि मीनू भारती का लोगों ने हार पहना कर उनका स्वागत किया। वहीं मीनू भारती उपाध्यक्ष, भाजपा नजफगढ़ जिला महिला मोर्चा सेवा असहाय समिति संस्था का अपना योगदान भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए हम सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगें, ताकि वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। जिससे उनको सामाजिक सम्मान मिल सकें, और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन संस्था के सहयोग से किया जाएगा।


कैम्प में बच्चों को बिस्कुट व स्टेशनरी की चीजें भी वितरित की गई। सेवा असहाय समिति संस्था की प्रदेश प्रेजिडेंस हर्ष बाला ने बताया कि वह और उनकी संस्था हमेशा से गरीबों की मदद के लिए तैयार रहती है। संस्था उन गरीब लड़कियों की शादी कराने में भी मदद करती है।

ये भी पढ़ें  – दिल्ली में 6 महीने के अंदर बनेंगे 7 नए सरकारी अस्पताल, हर बेड पर होगी ICU की सुविधा


तो वहीं प्रेजीडेन्ट आर के चोपड़ा ने मुख्य अतिथि मीनू भारती का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से यह कैम्प कामयाब रहा।

सेवा असहाय समिति संस्था न केवल गरीबों की सेवा करने में आगे रहती है बल्कि संस्था विधावाओं की सहायता के लिए भी निरंतर कार्य करती है। समिति की वाइस प्रेसीडेंस विनीता गुप्ता ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में भी गरीबों के घर-घर जा कर लोगों में खाना, दूध, दवाई और कपड़ों को भी बांटा था। समिति के द्वारा आयोजित इस  हेल्थ  कैम्प को सफल बनाने में यहां की स्थानीय जनता का योगदान कबिल-ए-तारीफ रहा है।


कार्यक्रम के दौरान नजफगढ़ जिला महिला मोर्चा की मुख्य अतिथि मीनू भारती उपाध्यक्ष, राजवती सरोहा, सेवा असहाय समिति की अध्यक्ष आर के चोपड़ा, हर्ष बाला, विनीता गुप्ता, स्नेह लता, केएल शागेल, सुरेश कुमार शर्मा, प्रदीप भारद्वाज व अन्य टीम के सदस्य उपस्थित रहें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments