Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeअन्य68 सालों बाद टाटा का शुरू हुआ फिर से आसमानी सफर

68 सालों बाद टाटा का शुरू हुआ फिर से आसमानी सफर

बबीता चौरसिया

दिल्ली। टाटा संस ने 68 साल बाद सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया की घर वापसी कराई हैं। टाटा संस ने कर्ज में डूबी एयर इंडिया के अधिग्रहण की बोली जीत ली है। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदने के लिए 18 हजार करोड़ की बोली लगाई है।
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने एयर इंडिया की बोली जीतने पर जमशेद जी टाटा की पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, “वेलकम बैक एयर इंडिया”।

एयर इंडिया के पूर्व एक्जयुटिव डायरेक्टर जितेंद्र भार्गव ने कहा है कि एयर इंडिया का अब नया सफर शुरू होगा। उम्मीद है कि यह फिर से नई ऊंचाइयां छुएगा। इस वक्त एयर इंडिया को बेहतर प्रॉडक्ट बनाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें – स्वरा भास्कर ने लखीमपुर खीरी केस में जताई नाराजगी, सोनू सूद ने किया आर्यन को सपोर्ट


खुश होंगे जमशेद जी टाटा

आपको बता दें कि टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेद जी टाटा ने वर्ष 1932 में 2 लाख रुपये के निवेश से एयर इंडिया की शुरूआत की थी। उस समय कंपनी का नाम टाटा एयरलाइंस हुआ करता था। इस एयरलाइन ने पहली उड़ान वर्ष 1932 में कराची से मुंबई के बीच भरी और वर्ष 1946 में इंटरनेशनल ऑपरेशन शुरू किया। जल्द ही यह एयरलाइन दुनिया की श्रेष्ठ एयरलाइन बन गई। टाटा के पास मौका है कि एयर इंडिया को वह पहचान दोबारा दिलाएं। अगर टाटा संस ऐसा कर पाते हैं तो जेआरडी टाटा खुश होंगे।

1953 में नेहरू सरकार ने किया था राष्ट्रीयकरण

वर्ष 1953 में जवाहलाल नेहरू की तत्कालीन सरकार ने एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर लिया। इसके खिलाफ जमशेद जी टाटा ने जोरदार कानूनी लड़ाई लड़ी थी, लेकिन वह केस जीत नहीं पाएं। तब से यह एयरलाइन सरकार के हाथों में आ गई और इसका नाम बदलकर एयर इंडिया कर दिया।
ऐसे में अब एक बार फिर एयर इंडिया की कमान टाटा संस के हाथों में आ गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टाटा के नेतृत्व में क्या यह कंपनी विश्व में फिर से अपना परचम लहरा पाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments