अग्रोहा विकास ट्रस्ट- महिला समिति,मॉडल टाउन द्वारा वज़ीर पुर में डांडिया ईव का शानदार आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोरोना काल का कहर कम और त्योहारों का सीजन शुरू हुआ तो राजधानी दिल्ली में सामाजिक, धार्मिक आयोजनों की शुरूआत होने लगी है। धार्मिक, सामाजिक मनोरंजक कार्यक्रमों का रंग जमने लगा है। इसी कड़ी में अग्रवाल समाज की शीर्ष संस्था अग्रोहा विकास ट्रस्ट की महिला समिति द्वारा मरीना ड्रीम बेंक्ट्रस वज़ीरपुर में डांडिया ईव का शानदार आयोजन किया गया।


अग्रोहा विकास ट्रस्ट की महिला समिति कोरोना काल में भी ऑनलाइन इवेंट के जरिये समाज की महिलाओं को जोड़े रखे हुए हैं। अब कोरोना का कहर थोड़ा कम हुआ है तो मौक़ा व्यक्तिगत मेलमिलाप और मस्ती का भी मिलने लगा है। डांडिया ईव के आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। खासकर डांडिया डांस ने खूब रंग जमाया।


इस अवसर पर माँ की आराधना करतीं महिलाओं ने जमकर मस्ती कीं। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के अध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल और महामंत्री नवरत्न अग्रवाल,ट्रस्ट की संरक्षिका कनक अग्रवाल, सीम्मी जैनऔर कमल नयनी उपस्थित थें। इन्होंने समाज की महिलाओं को शुभकामनाएं और बधाई दी।


करीब दो साल बाद जब अग्रोहा विकास ट्रस्ट से जुड़ी इन महिलाओं को डांडिया ईव में आने का मौक़ा मिला तो माहौल कुछ ऐसा था कि चारों ओर त्योहार का मस्ती भरा उल्लास था। पारम्परिक परिधान में सजी धजी महिलाओं में माँ दुर्गा की आराधना भक्ति और डांडिया की मस्ती जोश व उमंग के वातावरण से हर कोई सराबोर नजर आया। इस आनंद को केवल अनुभव किया जा सकता है। दिल्ली दर्पण टीवी भी इस उत्सव में शामिल हुआ और महिलों से बात की।

ये भी पढ़ेंद्वारका में शिवलोक अपार्टमेंट के सदस्यों द्वारा भंडारे का आयोजन


अग्रोहा विकास ट्रस्ट की महिला संगठन की सदस्य यूँ तो अपने ऑनलाइन इवेंट के जरिये आपस में मिलती रही है और तरह-तरह के इवेंट करती रही हैं। ऑनलाइन इवेंट में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर महिला समिति की प्रमुख पदाधिकारियों ने भी अपने अनुभव सांझा किये। अग्रोहा विकास ट्रस्ट की प्रधान गीता गुप्ता, महामंत्री मधु गुप्ता, कोषाध्यक्ष, समस्त कार्यकारिणी सहित तमाम महिलाओं को अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के प्रधान नन्द किशोर अग्रवाल, नवरत्न अग्रवाल और सुप्रसिद्ध समाज सेवी काका जी ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डांडिया म्यूजिक के साथ समाज की महिलाओं के इस शानदार आयोजन के लिए बधाई के साथ-साथ सन्देश भी दिया। नन्द किशोर अग्रवाल ने दिल्ली दर्पण टीवी की भी प्रशंसा की।

इस डांडिया उत्सव में कोरोना के चलते महिलाओं संख्या बेशक कम रही, लेकिन जो भी इस उत्सव में शामिल हुईं उन्होंने एक नए उत्साह और ऊर्जा का संचार महसूस किया। डांडिया ईव में मिले उसी उत्साह के साथ अब त्योहारों की तैयारियों में महिलाएं जुट रही हैं। यह शाम सभी के लिए यादगार रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru