Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअपराधमॉडल टाउन -हॉरर किलिंग की कोशिश ,साले ने जीजा को मारी गोली,...

मॉडल टाउन -हॉरर किलिंग की कोशिश ,साले ने जीजा को मारी गोली, हालत गंभीर

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

मॉडल टाउन। दिल्ली में फिर के हॉरर किलिंग के प्रयास का मामला आया है जहाँ एक युवक ने अपनी ही बहन के सुहाग पर अपने दोस्त के साथ मिलकर ताबड़ तोड़ दो गोलियां मार दी। पुलिस ने हिना के भाई आरोपी शाहबाज़ और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़त देवा फोर्टिस हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामला नार्थ वेस्ट जिले के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 30 और 31 की मध्य रात्रि मॉडल टाउन थाना पुलिस को एक शख्स घायल हालत में सड़क पर बेसुध हालत में मिला था। पुलिस ने उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल पहुंचाया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शालीमार बाग़ के फोर्टिस हॉस्पिटल रेफेर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान आदर्श नगर निवासी 26 वर्षीय देव के रूप में हुई है। देव को दो गोलियां लगी है। फोर्टिस हॉस्पिटल में उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने उसकी परिजनों को सूचना दी और जांच में सामने आया की देव ने मुस्लिम लड़की से तीन महीने पर प्रेम विवाह किया था। तभी से देव की पत्नी हिना के परिजन हिना से नाराज से और उससे बात तक नहीं कर रहे थे। बीती रात अचानक हिना के भाई शाहबाज़ का फ़ोन आया और बड़े प्यार से उसे बात करने के लिए बुलाया। देव के पिता नानक चंद ने बताया कि उसके जाने के काफी देर बात उनके छोटे बेटे के मोबाइल पर फ़ोन आया कि देव को किसी ने गोली मार दी है।

ये भी पढ़ें नार्थ वेस्ट -महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने पकडे 153.7 किलोग्राम अवैध पटाखे , एक गिरफ्तार

 देव की पत्नी हिना ने बताया की देव को उसके ही भाईयों ने गोली मारी है। वे इस बात से नाराज थे की एक मुस्लिम होकर हिना ने हिन्दू लड़के से शादी की है। इस सूचना के बाद नार्थ वेस्ट जिला के सभी टीम सक्रिय हो गयी और घटना के महज 6 घंटे के अंतराल में ही सर्विलांस और सीसीटीवी के जरिये आरोपी 21 वर्षीय शाहबाज़ और उसके एक दोस्त हर्षित को गिरफ्तार कर लिया। शाहबाज़ इस बात से शर्मिन्दा था कि उसकी बहन हिना ने हिन्दू लड़के से प्रेम विवाह किया है। उसी शर्मिंदगी के चलते उसने अपने दोस्त हर्षित के साथ मिलाकर हिना के पति देवा की ह्त्या की योजना बनाई। शाहबाज़ और हर्षित के कब्जे से दो देसी पिस्टल और एक ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ है। अब मॉडल टाउन थाना पुलिस इस इस मामले से जुड़े हर पहलु की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments