Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली में उतरेंगी सीएनजी बसों की जगह ई-बसें

दिल्ली में उतरेंगी सीएनजी बसों की जगह ई-बसें

निशा गुप्ता

दिल्ली। राजधानी दिल्ली की पर्यावरण को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव कर रही है। सीएनजी बसों की जगह अब सिर्फ ई-बसें शामिल की जाएंगी। सीएनजी बसों का सरकार कोई भी नया टेंडर जारी नहीं करेगी। आने वाले महीनों में चरणबद्ध तरीके से 2500 ई-बसें शामिल की जाएंगी। दूसरी तरफ ई-ऑटो,  कार व टू व्हीलर की संख्या बढ़ाने पर भी सरकार जोर दे रही है। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन,  बिजली और बैटरी सहित दूसरी बुनियादी सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें जिंदगी से मायूस डीयू के रिटायर्ड प्रोफेसर दंपती ने किया खुदकुशी

ई-वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसे अपना सकें। अगले कुछ महीनों में करीब 3000 बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। चरणबद्ध तरीके से यह काम हो रहा है। बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें नए साल तक शामिल कर ली जाएंगी। 1000 अतिरिक्त बसों की खरीद के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि क्लस्टर की 330 बसें भी खरीदी जाएंगी। करीब 350 बसों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। धीरे-धीरे सभी बसें इलेक्ट्रिक हो जाएंगी। नई बसें आने से सार्वजनिक परिवहन का बेड़ा मजबूत होगा। लास्ट माइल कनेक्टिवी भी बेहतर होगी। इससे लोग निजी वाहन से सार्वजनिक वाहनों की तरफ शिफ्ट होंगे। इस सबका कुल नतीजा दिल्ली की पर्यावरण की बेहतरी में होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments